हिसारहरियाणा

ऑपरेशन से 59 वर्षीय महिला के शरीर से निकाली 18 कि.ग्रा. की गांठ

हिसार के मलिक अस्पताल में सफल ऑप्रेशन कर 18 कि.ग्रा. की गांठ निकाली

एंटिक ट्रुथ | हिसार

गांव पहाड़ीपुर निवासी 59 वर्षीय महिला निर्मला देवी जो कि पिछले कई सालों से बच्चेदानी में बनी 18 कि.ग्रा. गांठ से परेशान थी जिसके लिए उन्होंने हिसार, दिल्ली व गुरुग्राम के बड़े-बड़े निजी अस्पतालों में दिखाया जहां उनकी उम्र व ऑपरेशन की जटिलाता को देखते हुए उनका ऑपे्रशन करने से मना कर दिया। इसके बाद महिला के परिजन उसे डॉ. संदीप मलिक एम.सी.एच. न्यूरोलॉजिस्ट की देखरेख में चल रहे हिसार के मलिक चौक, बालसमंद रोड स्थित मलिक अस्पताल में लेकर आए और उन्हें यहां दिखाया। जहां डॉ. रक्षिता मलिक ने मरीज की जांच की और ऑप्ररेशन करना सुनिश्चित किया। मलिक अस्पताल में यह ऑप्ररेशन सुप्रसिद्ध डॉ. रक्षिता मलिक द्वारा किया गया तथा मरीज को एनेस्थिसिया डॉ. सरिता मलिक गुलिया द्वारा दिया गया। निर्मला देवी का इलाज आयुष्मान विभाग भारत के तहत बिल्कुल मुफ्त किया गया। डॉ. संदीप मलिक ने बताया कि मलिक अस्पताल हिसार का अत्याधुनिक एवं आयुष्मान भारत के तहत फ्री इलाज के लिए उत्तम अस्पताल है। यह हिसार का एकमात्र अस्पताल है जिसमें एक ही छत के नीचे दिल्ली, गुडग़ांव जैसी चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button