हरियाणाहिसार

5वीं सीनियर एलिट हरियाणा स्टेट बॉक्सिंग चैंपियनशिप का आगाज

एंटिक ट्रुथ | हिसार

हिसार के कैमरी रोड स्थित एडवोकेट मनोज कुश के कार्यालय में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में घोषणा की गई कि 5वीं सीनियर एलिट हरियाणा स्टेट बॉक्सिंग चैंपियनशिप का आयोजन 14 दिसंबर से 18 दिसंबर 2024 तक चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (एचएयू) के गिरी सेंटर स्थित बॉक्सिंग हॉल में किया जाएगा। इस चैंपियनशिप का आयोजन हरियाणा बॉक्सिंग संघ, क्रीड़ा भारती और एचएयू के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है।

प्रतियोगिता का शुभारंभ राज्यसभा सांसद एवं पूर्व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला मुख्य अतिथि के तौर पर करेंगे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में एचएयू के वाइस चांसलर प्रोफेसर बी.आर. कंबोज, बीजेपी जिला परिषद के चेयरमैन सोनू सिहाग, और क्रीड़ा भारती के प्रांत मंत्री डॉ. राजेंद्र कड़वासरा मौजूद रहेंगे। इस आयोजन में प्रदेश भर से अनेक बॉक्सिंग खिलाड़ी विभिन्न भार वर्ग में भाग लेंगे।

प्रेस वार्ता के प्रमुख अंश:

एडवोकेट मनोज कुश (उपाध्यक्ष, यूथ बॉक्सिंग एसोसिएशन, हिसार) ने कहा, “यह चैंपियनशिप केवल एक प्रतियोगिता नहीं, बल्कि एक ऐसा मंच है, जो प्रतिभा को पहचानकर उन्हें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने का अवसर देता है। बॉक्सिंग केवल खेल नहीं, बल्कि साहस, संघर्ष और सपनों की कहानी है, जिसे हर पंच के साथ लिखा जाता है।”

हरियाणा बॉक्सिंग संघ के महासचिव रविंद्र पान्नू ने कहा कि “सरकार को खेल संघों की अधिक मदद करनी चाहिए। अच्छे प्रदर्शन करने वाली एसोसिएशनों को प्रोत्साहित करने के लिए पुरस्कार और समर्थन दिया जाना चाहिए, ताकि वे खिलाड़ियों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवा सकें।”

उन्होंने बिजनेस समुदाय से अपील करते हुए कहा कि “कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) फंड का एक हिस्सा खेल गतिविधियों के लिए आवंटित किया जाना चाहिए। इससे खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी, वे नशे से दूर रहेंगे और खेल के प्रति प्रेरित होकर प्रदेश व देश का नाम रोशन करेंगे।”WhatsApp Image 2024 12 13 at 3.39.48 PM

हरियाणा बॉक्सिंग संघ के प्रधान मेजर सत्यपाल सिंधु ने बताया कि यह संघ अब तक 4 चैंपियनशिप सफलतापूर्वक आयोजित कर चुका है। हरियाणा के खिलाड़ी न केवल राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी पहचान बना रहे हैं। संघ का उद्देश्य खिलाड़ियों को नई तकनीकों से अवगत कराना और उनके खेल को निखारना है।

उपस्थित प्रमुख व्यक्ति:
इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में हरियाणा बॉक्सिंग संघ के महासचिव रविंद्र पान्नू, यूथ बॉक्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष भगत सिंह, क्रीड़ा भारती के सह प्रांत प्रभारी अजमेर सिंह पन्नू, एडवोकेट मनोज कुश, खजांची सुनील राणा, विकास इंदौरा, ओम प्रकाश, सतीश जांगड़ा, और अन्य कोच व पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button