अन्य

गुरुकुल शिक्षा में उल्लेखनीय योगदान को लेकर कन्या गुरुकुल घिराय की प्राचार्या सुनीता आर्या को किया सम्मानित

सांसद स्वामी सुमेधानंद ने प्रदान किया सम्मान

एंटिक ट्रुथ | हिसार

गुरुकुल आर्य नगर के संस्थापक स्वामी देवानंद की जयंती पर गुरुकुल आर्य नगर में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शिक्षा व सामाजिक कार्यों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली हस्तियों को सम्मानित किया गया। कन्या गुरुकुल घिराय की प्रचार्या सुनीता आर्या को गुरुकुल शिक्षा में उल्लेखनीय योगदान देने पर कार्यक्रम में विशेष रूप से सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान सीकर से राज्यसभा सांसद स्वामी सुमेधानंद ने प्रदान किया। प्राचार्या सुनीता आर्या पिछले कई वर्षों से स्वामी दीप्तानंद कन्या गुरुकुल घिराय में गुरुकुल शिक्षा को निरंतर बढ़ावा दे रही हैं और गुरुकुल की छात्राएं न केवल शिक्षा बल्कि खेल, योगा व अन्य गतिविधियों में भी सैदव अग्रणी रहती हैं। समय-समय पर गुरुकुल में अनेक प्रकार की गतिविधियों का आयोजन भी करवाया जाता है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button