धर्म कर्ममौसमहरियाणा

अखिल भारतीय सेवा संघ ने राजगुरु मार्केट में लगाई ठंडे-मीठे पानी की छबील

प्यासे को पानी पिलाने से पुण्य का कार्य दूसरा और कोई नहीं हो सकता : सुमित मित्तल

एंटिक ट्रुथ | हिसार

देश सेवा में समर्पित प्रमुख धार्मिक एवं सामाजिक संस्था अखिल भारती सेवा संघ के सदस्यों ने सोमवार को राजगुरु मार्केट में ठंडे-मीठे शरबत की छबील लगाई। लगभग 4000 लोगों ने ठंडा शरबत पीया। यह जानकारी देते हुए संस्था के उपाध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल ने बताया कि इस अवसर पर राजगुरु मार्केट के प्रधान सुरेंद्र बजाज मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। इस कार्यक्रम के प्रोजेक्ट चेयरमैन विनोद वर्मा व नरेंद्र ढुल थे। संस्था अध्यक्ष सुमित मित्तल ने कहा कि इस प्रचंड गर्मी में किसी को पानी पिलाने से पुण्य का कार्य और नहीं हो सकता। ठंडा-मीठा जलकर प्यासे इंसान की आत्मा तृप्त हो जाती है। पुण्य की दृष्टि नहीं बल्कि मानवता की दृष्टि से भी यह एक नेक कार्य है। इसीलिए गांव, कस्बों में प्याऊ लगाई जाती हैं।  संस्था के प्रांतीय महासचिव विनोद धवन ने कहा कि हमें पक्षियों व अन्य जीवों के पीने के लिए भी पानी व्यवस्था भी करनी चाहिए। मुख्य अतिथि सुरेंद्र बजाज ने संस्था के कार्यों की सराहना की करते हुए कहा कि सभी को अपने निजी कार्यों के साथ-साथ सामाजिक कार्यों में भी भागीदारी देनी चाहिए और मानवता की भलाई के लिए कार्य करने चाहिएं।
इस अवसर पर प्रांतीय संरक्षक डॉ. योगेश बिदानी, प्रांतीय महासचिव विनोद धवन व प्रांतीय कोषाध्यक्ष रामचंद्र गुप्ता मुख्य रूप से उपस्थित हुए। इसके अलावा चेयरमैन विनोद गोयल, अध्यक्ष सुमित मित्तल, सचिव संजीव राजपाल, कोषाध्यक्ष सुशील गोयल, वरिष्ठ उपप्रधान राधेश्याम महता, उपाध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल, विकास लाहौरिया, संगठन मंत्री विनोद सोनी, कार्यकारिणी सदस्य विष्णु गोयल, गौव कथूरिया, रजनीश चांदना, मुकेश अरोड़ा, सुरेंद्र थरेजा, रणबीर असीजा उपस्थित हुए। यशपाल अरोड़ा मां बनभैरी मासिक छठ भंडारा समिति हिसार से ललित मंगल, अनिल बंसल, रवि शंकर बसंल, राजश्ेा गर्ग सेवा कार्य में मौजूद रहे। राजगुरु मार्केट से महेश चौधरी, टीनू आहुजा, प्रदीप सचदेवा, गुलशन कामरा, नितिन बांगा सहित अनेक व्यापारी भी इस पुनीत कार्य में शामिल हुए।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button