हरियाणा में कांग्रेस सबसे मजबूत स्थिति में, प्रदेश में आने वाला समय कांग्रेस का : घणघस
एंटिक ट्रुथ | हिसार
कांग्रेस पार्टी के पूर्व प्रदेश सचिव कुलजीत सिंह घणघस ने कहा कि लोकसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी ने विरोधी दलों को कड़ी टक्कर देकर शानदार प्रदर्शन किया। प्रदेश में 10 में से 5 सीटें जीतने पर खुशी जाहिर करते हुए कुलजीत सिंह घणघस ने कहा कि सिरसा सीट पर कुमारी सैलजा व रोहतक सीट पर दीपेन्द्र हुड्डा ने रिकॉर्ड अंतर से भाजपा उम्मीदवारों को हराया। प्रदेश में मिले जनादेश से यह स्पष्ट हो गया कि भारतीय जनता पार्टी से देश-प्रदेश की जनता बेहद ऊब चुकी है। इसका संकेत लोकसभा के चुनावों में जनता ने दे दिया है। अब हरियाणा विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की हालत पतली होने वाली हैं क्योंकि जो जुल्म व ज्यादती प्रदेश सरकार ने किसानों, मजदूरों पर की है उसे प्रदेश की जनता भूली नहीं है और इन चुनावों में प्रदेश की जनता बीजेपी को आइना दिखाने का काम करेगी।
घणघस ने कहा कि दूसरे दलों को छोडक़र जिस प्रकार से कांग्रेस पार्टी से नेता जुड़ रहे हैं उससे साबित है कि कांग्रेस पार्टी प्रदेश में अगली सरकार बनाने जा रही है। लोकसभा चुनावों में जिस प्रकार से कांग्रेस पार्टी ने 5 सीटें पार्टी ने दमदार जीत हासिल की उसी प्रकार से अब प्रदेश में अगली सरकार भी कांग्रेस की बनने जा रही है।