अन्य

साढ़े 9 वर्ष तक भाजपा सरकार ने नहीं ली जनता की सुध, विस चुनावों में पार्टी का सुपड़ा साफ होते देखा रही सब्जबाग : रेखा ऐरन

एंटिक ट्रुथ | हिसार

लोकसभा चुनावा में तेजी से घटे जनाधार व प्रदेश की जनता का भाजपा सरकार के प्रति आक्रोश देखकर अब सरकार धड़ाधड़ योजनाओं के पिटारे घोल रही है। जो कार्य पिछले साढ़े 9 वर्ष से पेंडिंग पड़े थे अब उन पर अब फैसले लिए जा रहे हैं। इससे स्पष्ट जाहिर हो रहा है लोकसभा चुनावों में भाजपा अपनी पतली हालत देख और आगामी विधानसभा चुनावों में सुपड़ा साफ होता देखकर डर गई है और प्रदेश की जनता को बहलाने के लिए पिछले लगभग एक दशक से लंबित पड़ी योजनाओं को अब आनन-फानन में लागू किया जा रहा है। यह बात पूर्व पार्षद एवं कांग्रेस नेत्री रेखा ऐरन ने कही।
रेखा ऐरन ने कहा कि पिछले साढ़े 9 वर्षों से क्या सरकार सोई हुई थी प्रदेश की जनता लगातार परेशान किया जा रहा है और उसे रजिस्ट्रियों व हाउस टैक्स, प्रोपर्टी टैक्स को ठीक करवाने के लिए बेवजह घंटों-घंटों लाइन में लगाया गया। अब सरकार सर्वे करवाने और एनडीसी की शर्त हटाकर 500 गज के प्लाट्स को टुकड़ों में बेचने की मंजूरी दे रही है जबकि पिछले साढ़े 9 साल से लोग इसकी मांग करते-करते थक गए। सच्चाई यही है कि अब भाजपा को प्रदेश में अपनी सत्ता खिसकती साफ नजर आ रही है जिसे बचाने के लिए व जनता को सब्जबाग दिखाने के लिए योजनाओं का पिटारा खोला गया है।
रेखा ऐरन ने कहा कि जिस याशी कंपनी ने शहर में प्रॉपर्टी का सर्वे किया था उसके काम पर शुरू से ही पार्षद, मेयर, चेयरमैन सभी सवाल उठा रहे थे और विरोध भी जताया था लेकिन सरकार अपनी जिद पर अड़ी रही और याशी कंपनी ने प्रापर्टी टैक्स में जिस प्रकार की घपलेबाजी की वह सबके सामने है।  इसके बाद सरकार जागी और कंपनी को ब्लैक लिस्ट कर दिया गया। लेकिन याशी कंपनी के सिर पर पता नहीं किन ‘आकाओं’ का हाथ था कि उसे पुन: क्लिन चिट दे दी गई। इससे स्पष्ट है कि इतने बड़े फ्रॉड को दबा दिया गया और जनता को हुई की परेशानी का कोई लेना-देना ही नहीं रहा।
रेखा ऐरन ने कहा कि नायब सिंह सैनी ने मुख्यमंत्री बनते ही विशेष तौर पर नगर निगम व नगर पालिका के अधिकारियों, कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि वे अपनी कार्यप्रणाली में सुधार लाएं और जनता के काम सही ढंग से समय पर करें नहीं तो उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। यह विभाग पहले पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के पास था इससे जाहिर होता है कि वे अपने विभाग का कार्य किस ढंग से कर रहे थे। भाजपा सरकार ने अपना साढ़े 9 साल के शासन काल में केवल जनता की तकलीफें बढ़ाई हैं और बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार के मामले में प्रदेश सबसे आगे है। अब चाहे भाजपा कितना ही प्रयास कर ले वह जनता को बरगला नहीं सकती। जनता अब प्रदेश में पूरी तरह से बदलाव के मूढ़ में है और लोकसभा चुनावों की तरह ही विधासनसभा चुनाव में जनता भाजपा को आइना दिखाने का काम करेगी और प्रदेश में अगली सरकार कांग्रेस पार्टी की बनना तय है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button