अन्य

भारत विकास परिषद विवेकानंद शाखा ने रानी लक्ष्मीबाई को किया नमन

शाखा सदस्यों ने रानी लक्ष्मीबाई के बलिदान दिवस पर श्रद्धा सुमन किए अर्पित

एंटिक ट्रुथ | हिसार

भारत विकास परिषद विवेकानंद शाखा ने आज रानी लक्ष्मीनाबाई के बलिदान दिवस पर लक्ष्मीबाई चौक स्थित पर उनकी प्रतिमा पुष्प कर नमन किया। प्रकल्प प्रमुख अशोक शर्मा के नेतृत्व में सभी शाखा सदस्यों ने रानी लक्ष्मीबाई चौक की अच्छी तरह से साफ सफाई की। इस अवसर पर शाखा अध्यक्ष ऋषिराज बुड़ाकिया ने महारानी लक्ष्मीबाई के बलिदान को याद करते हुए कहा कि रानी लक्ष्मी बाई 1857 के स्वतंत्रता संग्राम की महान वीरांगना थीं जिन्होंने मातृभूमि के लिए लड़ते-लड़ते अपने प्राण न्यौछावर कर दिए। उन्होंने अंग्रेजी हुकूमत के सामने घुटने टेकने की बजाय शान से लडक़र अपने प्राणों की आहुति देना स्वीकार किया। अपने नन्हे बच्चे को पीठ पर बांधकर घुड़सवारी करते हुए जिस प्रकार से उन्होंने अंग्रेजों से लोहा लिया उससे अंग्रेजी भी हैरत में पड़ गए और रानी की प्रशंसा किए बिना नहीं रह सके। रानी लक्ष्मीबाई हमारी नारी शक्ति की एक ऐसी मिसाल है जो जरूरत पडऩे पर मां दुर्गा से काली माता का रूप धारण कर सकती है। शाखा के सभी सदस्यों ने रानी लक्ष्मीबाई को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्हें नमन किया। इस अवसर पर शाखाध्यक्ष ऋषिराज बुड़ाकिया व अशोक शर्मा के अलावा सचिव संजीव गोयल, अजय सिंगला, सीताराम मंगल, देवराज भाटिया, सुनील अग्रवाल, जगमोहन जिंदल, सूर्य गोयल व जितेंद्र सहित अनेक सदस्य उपस्थित थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button