अन्य

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्सव पूर्वक हुआ संपन्न योग रखे निरोग बोले मंडल अध्यक्ष विजय शर्मा

एंटिक ट्रुथ | आर के विक्रमा शर्मा( चंडीगढ़)/अनिल शारदा

आज 21 जून 2024 को दसवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष में भारतीय जनता पार्टी मंडल नंबर 22 के द्वारा सेक्टर 32 जीएमसीएच हॉस्पिटल के साथ वाले पार्क में योग करके योगा दिवस मनाया गया। दीपक शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में मंडल न: पदाधिकारीगण एवं मॉर्निंग वॉक ग्रुप के सदस्य शामिल रहे। योगासन योग के शिक्षक नरेश कुमार बंसल जी के द्वारा करवाया गया। कार्यक्रम के अंत में मंडल अध्यक्ष दीपक शर्मा ने आए हुए सभी सम्मानित लोगों को इंटरनेशनल अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की बधाई देते हुए कहा कि योग को भी अपनी दिनचर्या में शामिल करना चाहिए। क्योंकि आज के व्यस्त जीवन में व्यक्ति को अपने शरीर की देखभाल के लिए बिल्कुल भी समय नहीं निकाल पा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि आजकल खान- पान रहने- सहने के तरीके में भी काफी अंतर आ चुका है। यदि हमने अपने जीवन को बिना रोग एवं तंदुरुस्ती से जीना है। तो योग को हर हाल में अपने जीवन की दिनचर्या में शामिल करना ही पड़ेगा। तभी तो कहते है करो- योग- रहो- निरोग। वार्ड नंबर 17 के सेक्टर 22 के खुले पार्क में भी भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय शर्मा के नेतृत्व में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। सेक्टर की नर नारियों ने बड़ी संख्या में उक्त योग दिवस आयोजन में सक्रियता से भाग लिया। मंडल अध्यक्ष विजय शर्मा ने सभी एकत्रित लोगों कोई योग करने व स्वस्थ रहने का संदेश देते हुए योग के लिए प्रेरित किया। हिमाचल महासभा चंडीगढ़ और सर्व सांझा जोगी लंगर सेवा दल सहित भारतीय एकता मंच की चंडीगढ़ और मोहाली इकाई ने भी योग दिवस मनाया।।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button