हिसार

नीतिन ग्रोवर रोटरी सैंट्रल हिसार के प्रधान बने

नवीन साहनी सचिव व संजय ठकराल कोषाध्यक्ष बने

एंटिक ट्रुथ | हिसार

रोटरी सेंट्रल हिसार की एक आवश्यक बैठक प्रधान राकेश महता की अध्यक्षता में हुई जिसमें क्लब की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसके तहत सर्वसम्मति से रोटेरियन नीतिन ग्रोवर को रोटरी सैंट्रल का प्रधान चुना गया। वहीं रो. नवीन साहनी को सचिव व रो. संजय ठकराल को कोषाध्यक्ष चनुा गया। नई कार्यकारिणी 1 जुलाई को अपना पदभार संभालेगी और कार्य आरंभ करेगी। नव नियुक्त प्रधान रो. नीतिन ग्रोवर ने कहा कि वे क्लब के सभी सदस्यों के साथ मिलकर रोटरी सैंट्रल के सामाजिक कार्यों के अभियान को आगे बढ़ाएंगे और नए प्रोजेक्ट लगाकर क्लब की गतिविधियों को और गति प्रदान की जाएगी। नीतिन ग्रोवर ने पूर्व प्रधान राकेश महता के कार्यों की काफी प्रशंसा की और क्लब के सदस्यों को विश्वास दिलाया कि वे भी उन्हीं की तरह बेहतरीन कार्य करने के पूरे प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि रोटरी क्लब हमेशा सामाजिक कार्यों में अग्रणीय रहा है और आगे भी रहेगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button