हरियाणा

उकलाना हलके की खुशहाली के लिए जारी रहेगा सेवा और संघर्ष का सफर : बृजलाल बहबलपुरिया

गांव किनाला में हुआ बृजलाल बहबलपुरिया का जोरदार स्वागत, लोगों ने बताया उकलाना हलके की सच्ची आवाज

एंटिक ट्रुथ | हिसार

पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता ने अपने जन संपर्क अभियान के तहत गांव किनाला का दौरा किया। इस मौके पर विभिन्न स्थानों पर उनके सम्मान में दर्जनों जलपान कार्यक्रमों का आयोजन किया गया व लोगों ने फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया। गांव में लोगों ने बृजलाल बहबलपुरिया को उकलाना हलके की सच्ची आवाज बताया। उन्होंने कहा कि जिला परिषद अध्यक्ष के कार्यकाल के दौरान उन्होंने हलके में अनेक कार्य करवाए और हर गांव में ग्रांट देकर विकास कार्य करवाए हैं। वे लगातार हलके की जनता की आवाज बने हुए हैं और हर सुख-दुख में लोगों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहते हैं। बृजलाल बहलबपुरिया ने भी उकलाना हलके के लोगों को अपना परिवार बताया व ग्रामीणों का धन्यवाद जताया। ग्रामवासियों ने बृजलाल बहबलपुरिया को आश्वासन दिया कि आने वाले समय में भावी मुख्यमंत्री कुमारी शैलजा के नेतृत्व में उकलाना विधानसभा से कांग्रेस पार्टी की जीत होगी। ग्राम वासियों के जोश व उत्साह को देखते हुए उनके द्वारा दिए गए इतने मान सम्मान के लिए बृजलाल बहवलपुरिया ने ग्राम वासियों का धन्यवाद किया व आभार प्रकट किया।
बृजलाल ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा का तानाशाही व कुशासन का राज जल्दी ही समाप्त होने वाला है। आगामी विधानसभा चुनावों के बाद हरियाणा में कांग्रेस की सरकार होगी। इसलिए आप सभी भावी मुख्यमंत्री आदरणीय कुमारी शैलजा व कांग्रेस पार्टी को मजबूत करते रहें क्योंकि प्रदेश में आने वाला समय कांग्रेस पार्टी का है जिसके बाद प्रदेश में गुंडाराज खत्म होगा तथा खुशहाली व अमन चैन कायम होगा।
इस मौके पर पर शांति देवी सरपंच, मा. सूबे सिंह कुंडू, बजे सिंह, कपिल श्योराण, प्रवीन कुमार, मा. राजेश कुमार, मनीराम सरपंच, अमनदीप, डॉ. राजेंद्र लांबा, डॉ. भीम सिंह, बलजीत, लीला राम, बी.डी.सी कुण्डू, जगदीश कुण्डू, शीशपाल, सुमेर कुण्डू, दिलबाग लांबा, औमप्रकाश, जगदीश प्रधान अंबेडकर सभा, जिले सिंह कुण्डू प्रधान गेबी साहब मंदिर, जिले सिंह प्रजापत, जगदीश जांगड़ा, डॉ. सत्यवान सिंह बलराज कुण्डू, सतपाल कुण्डू, ईश्वर नेहरा, राजवीर सहित काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button