कन्या गुरुकुल घिराय की नई कार्यकारिणी का गठन, राजकुमार आर्य बने प्रधान
एंटिक ट्रुथ | हिसार
स्वामी दीप्तानंद कन्या गुरुकुल घिराय में एक आवश्यक मीटिंग अजीत बसंल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस बैठक में गुरुकुल की नई कार्यकारिणी सहित अन्य कई मुद्दों पर विचार विमर्श किया गया। बैठक में वर्तमान प्रधान अजीत बंसल ने स्वेच्छा से अपना प्रधान पद सेठ राजकुमार आर्य को दिया। इसके अलावा सर्व सम्मति से बाकी कार्यकारिणी को चुना गया जिसके अंतर्गत भगवान दास को उपप्रधान, अजीत बंसल को सचिव, राजकुमार व सुभाष को सहसचिव, कर्मबीर शर्मा को कोषाध्यक्ष व धर्मबीर सिंह को सह कोषाध्यक्ष चुना गया। सुनीता देवी को गुरुकुल संचालिका, रामकुमार आर्य को संरक्षक, शकुंतला वर्मा को संगठन मंत्री व राहुल सोनी को प्रेस प्रवक्ता चुना गया। सभी पदाधिकारियों ने मिलकर गुरुकुल को उन्नति के पथ पर अग्रसर करने का संकल्प लिया। गुरुकुल संस्थापक स्वामी कृष्णानंद ने गुरु पूर्णिमा के अवसर पर नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद प्रदान किया।