राजेश हिन्दुस्तानी ने शहीद चन्द्रशेखर आजाद की जयंती पर श्रद्धासुमन किए अर्पित
राजेश हिन्दुस्तानी ने राष्ट्रीय ध्वज अंगीकार दिवस मनाया
एंटिक ट्रुथ | हिसार
मां गंगा देवी हिन्दुस्तानी जनसेवा मिशन रामपुरा मोहल्ला कार्यालय में राजेश हिन्दुस्तानी ने राष्ट्रीय ध्वज अंगीकार दिवस मनाया। हिन्दुस्तानी ने शहर में व कार्यालय के आसपास काफी लोगों को तिरंगा झंडा दिवस के बारे में बताते हुए कहा कि 22 जुलाई 1947 को भारतीय संविधान सभा ने आज के तिरंगे झंडे को राष्ट्रीय ध्वज के रूप में अंगीकार कर अपनाया था। उन्होंने कहा कि सरकार को 22 जुलाई को राष्ट्रीय झंडा दिवस घोषित करना चाहिए इस बारे में सरकार को पत्र लिखेंगे पहले भी आवाज उठा चुके हैं और कई वर्षों से तिरंगा दिवस मनाते आ रहे हैं तथा 5000 दिनोंं यानि 13 वर्षों से रोजाना तिरंगा हाथ में थामे तिरंगे व देशभक्ति से लोगों को प्रेरणा दे रहे हैं। वहीं उन्होंने क्रांतिमान पार्क में शहीद चन्द्रशेखर आजाद की प्रतिमा को नमन किया तथा लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक को याद कर उन्हें अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। क्रांतिमान पार्क में राजेश हिन्दुतानी देशभक्तों और शहीदों को 25-30 वर्षों से नमन व माल्यार्पण करते आ रहे हैं।