हिसार

रोटरी सैंट्रल हिसार ने अर्बन एस्टेट पार्क में चलाया पौधारोपण अभियान

एंटिक ट्रुथ | हिसार

रोटरी सैंट्रल हिसार ने अपने पौधारोपण अभियान के तहत अर्बन एस्टेट-।। स्थित पार्क में पौधारोपण अभियान चलाया गया। अभियान के तहत पार्क में विभिन्न फलदार, छायादार व औषधीय पौधे लगाए गए। रोटरी के प्रधान रोटेरियन नीतिन ग्रोवर व सचिव नवीन साहनी की मौजूदगी में यह अभियान चलाया गया जिसमें रोटरी क्लब डायनमिक वूमन की सदस्याओं ने भी भाग लिया। रोटरी प्रधान नीतिन ग्रोवर ने कहा कि पेड़-पौधे न केवल हमारे आस-पास के वातावरण को सुदंर व हरा-भरा बनाते हैं बल्कि यह हमें शुद्ध हवा और हमारे पर्यावरण को सुरक्षित रखने में अहम भूमिका अदा करते हैं। इसलिए हमें अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाने चाहिए। इस अवसर पर रो. नीतिन ग्रोवर प्रधान, रो. नवीन साहनी के अलावा रो. बलदेव ग्रोवर, रो. हरीश जुनेजा, रो. संदीप ग्रोवर, रो. नवीन खुराना, रो. देवेंद्र लीख, रो. राजेंद्र लीखा, रो. एन.के. कत्याल, रो. एस.के. महता, डॉ. अमित महता, रो. कृष्ण मलिक, रो. हरीश रहेजा, रो. गीता खुराना, रो. आशा महता, रो. नीना खुराना, रो. अंशू लीखा, रो. संगीता कत्याल, रो. नीरू ग्रोवर, रो. अमिता साहनी, रो. सरिता ग्रोवर, रो. पी.पी. तनेजा आदि मौजूद रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button