विज्ञान प्रतियोगिता में न्यूटन टीम ने पाया प्रथम स्थान
जीवीएस इंटरनेशनल स्कूल दुबेटा में हुई विज्ञान प्रतियोगिता
एंटिक ट्रुथ | हिसार
जीवीएस इंटरनेशनल स्कूल दुबेटा में विज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में 11वीं व 12वीं के विज्ञान संकाय के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में टीम मार्कोनी, टीम मैक्सवेल, टीम न्यूटन व टीम आइंस्टीन में अलग-अलग विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए प्रश्नोत्तरी में बेहतरीन प्रदर्शन किया। इस दौरान फिजिक्स, गणित, केमिस्ट्री, इंग्लिश और रिजनिंग राउंड के तहत विद्यार्थियों ने सवालों के जवाब दिए और बहुत ही दिलचस्प मुकाबले में टीम न्यूटन में शामिल रिंकू, नेहा, तानिया व अंकुश ने पहला स्थान प्राप्त किया और टीम मैक्सवेल ने दूसरा स्थान हासिल किया। मंच संचालन गुनिया शर्मा ने किया। इसके बाद डारेक्टर सोनू कुमार ने सभी प्रतिभागियों को बधाई दी। इस अवसर पर प्राचार्य प्रदीप सूरा, मिलन सोनी, संजय कुमार, आरती, नवीन, राकेश कुमार व शिव कुमार आदि मौजूद थे।