हरियाणाहिसार

हिसार के सैनियान मोहल्ला में कल होगा मुख्यमंत्री नायब सिंह के सम्मान में कल होगा भव्य समारोह : रामनिवास राड़ा

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी रामनिवास राड़ा द्वारा आयोजित सम्मान समाारोह में बतौर मुख्य अतिथि पहुंच रहे

एंटिक ट्रुथ | हिसार

मुख्यमंत्री नायब सिंह कल सैनियान मोहल्ला में आयोजित एक जनसभा में पहुंच रहे हैं जहां पर उनका भव्य स्वागत किया गया जाएगा। हिसार से समाजसेवी एवं भाजपा नेता रामनिवास राड़ा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री 24 फरवरी को सायं 3 बजे सैनी हथाई चौक मोहल्ला सैनियान में पहुंचकर यहां पर जनसभा को संबोधित करेंगे। रामनिवास राड़ा ने बताया कि इस अवसर पर मुख्यमंत्री द्वारा उनके सभी साथियों व समर्थकों को भाजपा में शामिल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कल होने वाला यह कार्यक्रम भव्य होगा और इसमें भारी संख्या में समर्थक, कार्यकर्ता एवं शहरवासी मौजूद रहेंगे। राड़ा ने कहा कि जिस प्रकार से हरियाणा में तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है उसी प्रकार मेयर की कुर्सी पर भी फिर से भाजपा के उम्मीदवार का बैठना निश्चित है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button