हिसारराज्यों से खबरेंहरियाणा
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का जन्मदिवस पर किया जाएगा हवन, अनाथ आश्रम में बच्चों को फल बांटे जाएंगे व गायों को खिलाया जाएगा चारा
अजीत सैनी

25 जनवरी को प्रदेश के यशस्वी एवं लोकप्रिय मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का जन्मदिवस पूरे प्रदेश में उत्साह के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर हिसार के मोहल्ला सैनियान नजदीक राम दरबार मंदिर धोला कुआं पर सुबह 10 बजे हवन यज्ञ किया जाएगा जिसमें मुख्यमंत्री के दीर्घायु, स्वस्थ, सुखी जीवन व उज्ज्वल भविष्य की मामना की जाएगी तथा हरियाणा की समृद्धि व खुशहाली के लिए परमात्मा से प्रार्थना की जाएगी।
कार्यक्रम के आयोजक अजीत सैनी ने बताया कि यह कार्यक्रम सर्व समाज के सहयोग से किया जा रहा है। हवन-यज्ञ के पश्चात सभी साथी कृष्ण प्रणामी अनाथ आश्रम में बच्चों को फल बांटने जाएंगे व तत्पश्चात गौशाला में गायों को गुड़ व चारा खिलाया जाएगा। इस अवसर पर शहर के अनेक गणमान्य व्यक्ति भी भाग लेंगे।



