अन्य

स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का निर्माण करता है : रोटे. नीतिन ग्रोवर

रोटरी सैंट्रल हिसार द्वारा ताईक्वांडो प्रतियोगिता प्रायोजित

एंटिक ट्रुथ | हिसार

रोटरी सैंट्रल हिसार ने गत दिवस हिसार में आयोजित हुई 22वीं हिसार डिस्ट्रिक्ट ताइक्वांडो चैम्पियनशिप 2024 को प्रायोजित किया। यह जानकारी देते हुए रोटरी सैंटल हिसार के अध्यक्ष रोटेरियन नीतिन ग्रोवर ने बताया कि इस प्रतियोगिता में संस्था ने चैम्पियनशिप के लिए प्रोत्साहन राशि का सहयोग किया। अपने सम्बोधन में नीतिन ग्रोवर ने बच्चों को खेल को खेल की भावना से खेलने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का निर्माण करता है, अत: बच्चों को खेलकूद की गतिविधियों में अवश्य भाग लेना चाहिए। प्रतियोगिता में लगभग 200 प्रतिभागियों ने भाग लिया।
इस अवसर पर ताइक्वांडो संस्था के प्रधान एडवोकेट सुरेन्द्र मोहन आनन्द, रोटरी सैंटल हिसार के सचिव नवीन साहनी, प्रोजेक्ट चेयरमैन रवि महता, को-प्रोजेक्ट चेयरमैन विनोद आहूजा व रोटरी क्लब के सदस्य हरीश जुनेजा, पी.पी. तनेजा, रविन्द्र कत्याल, नीरू ग्रोवर तथा अमिता साहनी भी उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button