डॉ. अम्बेडकर की प्रतिमा के पास गंदगी व कब्जा करने वालों पर कानूनी कार्यवाही करने के लिए मेयर को सौंपा पत्र

एंटिक ट्रुथ | हिसार
डॉ. भीमराव अंबेडकर फूल मार्केट के दुकानदारों का एक प्रतिनिधिमंडल नगर निगम मेयर प्रवीण पोपली के कार्यालय पहुंचकर उनसे मिला। दुकानदारों ने उन्हें मेयर बनने पर बधाई देने के बाद मार्केट में स्थित बाबा साहेब भीम राव अंबेडकर की प्रतिमा के आसपास गंदगी फैलाने वाले कुछ लोगों पर कार्यवाही की मांग संबंधी पत्र उन्हें सौंपा। फूल मार्केट के दुकानदार एवं जय भीम आर्मी के कार्यालय सचिव सोनू बिसरवाल ने बताया कि फूल मार्किट में बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा जोकि 1997 से लगी हुई है उसके चारों और एक महिला व अन्य लोग अवैध अतिक्रमण करके प्रतिमा की गरिमा को खराब कर रहे हैं और वहां पर गंगदी फैला रहे हैं।
सोनू बिसरवाल ने बताया कि पिछले कुछ महीनो से एक महिला व कुछ अन्य लोगों द्वारा प्रतिमा के आसपास गंदगी फैलाई रही थी जोकि वह फूल बेचती थी और प्रतिमा के आसपास कूड़ा करकट व तिरपाल बोरी लगाकर प्रतिमा की सुन्दरता को खराब कर रही थी। गत 14 अप्रैल बाबा साहब डॉ. अम्बेडकर की जयंती पर निगम प्रशासन द्वारा 13 अप्रैल, 14 अप्रैल को साफ सफाई रंग पेंट का कार्य मेयर के आदेश से करवाया गया जो कि एक बड़ा सहारनीय कार्य है। उक्त महिला जो बाबा साहब के आस पास तिरपाल बोरी व बैंच लगाये हुए थे वह निगम द्वारा हटवा दिए गये थे और निगम द्वारा महिला को चेतावनी दी गई थी कि यहां पर अवैध रूप से नहीं बैठना है लेकिन 15 अप्रैल को महिला द्वारा फिर से दोबारा बाबा साहब की प्रतिमा के चारों और लगी स्टील की ग्रिल के अन्दर बास लगाकर उसमें काला तिरपाल व बोरी लगाकर विश्व रतन बाबा साहब की प्रतिमा का अपमान किया जा रहा है। जो कि निन्दनीय अपराध है। यहां तक भी महिला नहीं रुकी मंगलवार को महिला ने सभी हदें पार करते हुए ग्रिल के अन्दर इंटे व कबाड़ डाल दिया है।
सोनू बिरसवाल ने कहा कि सभी दुकानदारों की निगम प्रशासन से मांग है कि प्रशासन तुरन्त प्रभाव बाबा साहब डॉ. अम्बेडकर की प्रतिमा के आस पास अवैध रूप से किया हुआ कब्जा हटवाए और महिला व अन्य जो भी लोग उसके साथ हैं उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए जाये ताकि भविष्य में कोई ऐसी हरकत दोबारा ना करें।



