हिसारराज्यों से खबरेंहरियाणा

आसरा वेल्फेयर सोसायटी ने शहर में जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए

जरूरतमंदों को कंबल वितरित करते आसरा वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष दीपक नागपाल व सोसायटी सदस्य।

आसरा वेलफेयर सोसयटी द्वारा सोसायटी के अध्यक्ष डॉ. दीपक नागपाल की अध्यक्षता में कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सोसायटी के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे और कंबल वितरण में अपना पूर्ण योगदान दिया। शहर में अर्बन एस्टेट शनि मंदिर के पास, कैमरी रोड फ्लाईओवर, रेलवे प्लेटफार्म, लघु सचिवालय के पास और सेक्टर 9-11 के पास जरूतरमंद लोगों को कंबल वितरित किए गए। इस अवसर पर डॉ. दीपक नागपाल ने कहा कि इस समय भीषण ठंड पड़ रही है और जिन लोगों को खुले में रात गुजरानी पड़ती है उनके लिए यह ठंड बहुत असहनीय एवं दर्दनाक होती है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए आसरा वेलफेयर सोसायटी ने कंबल वितरण का निर्णय लिया और जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए गए। उन्होंने कहा कि हमें अपने निजी जीवन के अलावा समाज व देश की सेवा में भी योगदान देना चाहिए। इस अवसर पर डॉ. दीपक नागपाल, सदस्य नरेंद्र अनेजा, प्रो. नरेंद्र मेहता, डॉ. निरंजन मेहता, प्रो. प्रेम तनेजा, सुरेंद्र अनेजा, सुरेंद्र मेहता, गुलशन वधवा, उदयवीर सिंह, सब इंस्पेक्टर प्रदीप शर्मा, यश अनेजा आदि ने कंबल वितरण में सहयोग दिया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button