हिसार

आस्था फांऊडेशन ने लगाया नि:शुल्क चिकित्सा शिविर, 200 लोगों की हुई जांच

एंटिक ट्रुथ | हिसार

आस्था फाउंडेशन एवं सर्वेश हेल्थ सिटी के संयुक्त तत्वाधान में जवाहर नगर गली नंबर 7 गुरु नानक दरबार गुरुद्वारा में एक नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया जिसका 200 लोगों ने लाभ उठाया। फाउंडेशन के प्रैस प्रवक्ता प्रवीन मेहता पवन ने बताया कि इस चिकित्सा शिविर का आयोजन स्वर्गीय माता सरदारनी लीला कौर के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में किया गया। शिविर में सर्वेश हेल्थ सिटी के अनुभवी एवं वरिष्ठ चिकित्सकों की एक टीम द्वारा नेत्र जांच, सामान्य रोग एंव बीपी शुगर ईसीजी की जांच मुफ्त में की गई और यथा संभव दवाइयां भी नि:शुल्क दी गई। शिविर में डॉ. संदीप जनरल फिजिशियन व डॉ. रोहिणी नेत्र रोग विशेषज्ञ ने अपनी सेवाएं दीं। प्रवीन मेहता ने बताया कि आस्था फाउंडेशन समय-समय पर रक्तदान शिविर आदि का आयोजन भी करती है और रक्त की जरूरत के समय आमजन का सहयोग करती है। संस्था रक्त की उपलब्धता के लिए निरंतर प्रयासरत्त रहती है। इसके अलावा संस्था अन्य सामाजिक कार्यों में भी लगातार हिस्सेदारी देती रहती है। संस्था की ओर से चिकित्सकों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर संस्था की ओर से अध्यक्ष अमरदीप खालसा अध्यक्ष, संजना सिंह सचिव, प्रवीन मेहता पवन प्रवक्ता, राजीव मोंगा, इंद्रजीत आहूजा, सरदार हरपाल सिंह चावला, गगनदीप कौर चावला, दर्शना आहूजा, दर्शना खुराना आदि उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button