आस्था फांऊडेशन का नि:शुल्क चिकित्सा शिविर कल जवाहर नगर में
एंटिक ट्रुथ | हिसार
आस्था फाउंडेशन एवं सर्वेश हेल्थ सिटी के संयुक्त तत्वाधान में जवाहर नगर गली नंबर 7 गुरु नानक दरबार गुरुद्वारा में एक स्वास्थ्य जांच शिविर 15 जुलाई मंगलवार को लगाया जाएगा। फाउंडेशन के प्रैस प्रवक्ता प्रवीन मेहता पवन ने यह जानकारी देते हुए बताया कि स्वर्गीय माता सरदारनी लीला कौर के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में यह स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस जांच शिविर में अनुभवी एवं वरिष्ठ चिकित्सकों की एक टीम द्वारा नेत्र जांच, सामान्य रोग एंव बीपी शुगर ईसीजी की जांच मुफ्त में की जाएगी और यथा संभव दवाइयां भी नि:शुल्क दी जाएंगी। ज्ञात रहे कि संस्था समय-समय पर रक्तदान शिविर आदि का आयोजन करती रहती है और रक्त की जरूरत के समय आमजन का सहयोग करती है व रक्त की उपलब्धता के लिए संस्था निरंतर प्रयासरत्त रहती है। इसके अलावा संस्था अन्य सामाजिक कार्यों में भी लगातार हिस्सेदारी देती रहती है।



