हिसार

नए वोटरों को मतदाता सूचि में जोड़े प्रशासन : जितेंद्र श्योराण

नए मतदाताओं को मतदान से वंचित रखना नाजायज : श्योराण

एंटिक ट्रुथ | हिसार

हिसार संघर्ष समिति के अध्यक्ष जितेंद्र श्योराण ने नए मतदाताओं को अभी तक मतदाता सूचि में नहीं जोड़े जाने पर आपत्ति जताते हुए कहा कि जिन मतदाताओं के नए वोट बने हैं उन्हेें अब तक सूचि में शामिल नहीं किया गया है जो कि गलत है। इससे शहरवासियों में रोष है। हर मतदाता को अपना मतदान करने का अधिकार है। एक तरफ तो शासन-प्रशासन द्वारा लोगों को मतदान करने के लिए प्रेरित करने के लिए करोड़ों रुपये उसके प्रचार-प्रसार पर खर्च किया जाता है वहीं दूसरी ओर मतदाताओं को मतदाता सूचि में शामिल न करके उन्हें मतदान से वंचित रखा जा रहा है।
जितेंद्र श्योराण ने बताया कि अभी तक मतदाता सूचि में वही नाम दर्शाए जा रहे हैं जो कि विधानसभा चुनावों तक सूचि में शामिल किए गए हैं जबकि निगम चुनावों के लिए दिसंबर माह तक के नए वोटरों को सूचि में शामिल करने की गाइड लाइन जारी की गई थी। पहले भी ऐसा होता आया है कि चुनाव की घोषणा तक के नए नामों को सूचि में शामिल किया जाता रहा है लेकिन निगम चुनावों में अभी तक नए मतदाताओं के नाम नहीं हैं। इन वोटों में नए वोट व जो वोट बाहर से यहां ट्रांस्फर हुए हैं वे वोट शामिल हैं।  जितेंद्र श्योराण ने शासन-प्रशासन व जिला चुनाव अधिकारी से मांग की कि सभी नए मतदाताओं को मतदाता सूचि में शामिल कर उन्हें मतदान करने का अवसर प्रदान किया जाए ताकि युवा मतदाताओं सहित अन्य लोग शहर की सरकार चुनने में अपने मत के अधिकार का इस्तेमाल कर सकें।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button