वार्ड 8 का चहुंमुखी विकास ही मेरा एकमात्र ध्येय-रवि सैनी जमालपुरिया
रवि सैनी जमालपुरिया ने शांति नगर मे किया चुनाव कार्यालय का उद्घाटन

एंटिक ट्रुथ | हिसार
वार्ड नं. 8 से आज़ाद उम्मीदवार रवि सैनी जमालपुरिया ने कहा कि उनका ध्येय वार्ड 8 का चहुंमुखी विकास करवाना है। अगर जनता ने उनको आशीर्वाद दिया तो वार्ड 8 की सीवरेज ओवरफ्लो, सडक़, बिजली, पानी से जुड़ीर लोगों की बुनियादी समस्याओं के समाधान के लिए भी वे प्राथमिकता के आधार पर कार्य कर करेंगे। वे वार्ड 8 में विभिन्न स्थानों पर लोगों से मतों की अपील करने के दौरान बातचीत कर रहे थे। इसी कड़ी मे उन्होंने शांति नगर में अपने एक और चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया, जिसका आयोजन मदन लाल बुंदेला ने किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय निवासियों ने रवि सैनी जमालपुरिया को जीत का आश्वासन दिया। इस मौके पर रवि सैनी जमालपुरिया ने कहा कि जनता स्वयं तय करें की कौन प्रत्याशी उनके बिच में रहकर काम करने वाला है और कौन सिर्फ चुनाव के दौरान उन्हें नजर आएगा। उन्होंने कहा कि जनता सभी उम्मीदवारों को तराजू मे तौलकर अपने कीमती वोट का प्रयोग करे। रवि ने कहा कि उन्होंने लगातार 5 वर्षों तक स्थानीय लोगों के बीच रहकर काम किया है और लोगों की छोटी से बड़ी समस्याओं का उन्हें पता है। उन्होंने कहा कि जनता को तय करना होगा की कि धनबल को चुनना है या आपके बीच रहने वाले आपके भाई, आपके बेटे को।



