अन्य

उकलाना हलके की सेवा की लिए सदैव तत्पर व तैयार : बृजलाल

उकलाना के पिछड़ेपन को दूर करने के लिए कांग्रेस पार्टी की सरकार बनाएं : बृजलाल

एंटिक ट्रुथ | हिसार

पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता बृजलाल ने शनिवार अपने जन संपर्क अभियान के दौरान गांव चमारखेड़ा का दौरा किया। गांव चमारखेड़ा में विभिन्न स्थानों पर बृजलाल बहबलपुरिया का जोरदार स्वागत हुआ व अनेक जगह पर उनके सम्मान में जलपान कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बृजलाल ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि जन संपर्क अभियान के दौरान जिस प्रकार से आप लोगों का प्यार और आशीर्वाद मिल रहा है उससे यह निश्चित है कि आने वाले समय में कांग्रेस पार्टी प्रदेश में अपनी सरकार बनाएगी और आप लोगों के आशीर्वाद से उकलाना हलके की सेवा करने का मौका मिला तो जिस प्रकार से पूर्व में जिला परिषद अध्यक्ष रहते हुए हलके की सेवा की थी उसी प्रकार से हलके की सेवा में कोई कोर कसर नहीं रहने दूंगा। उकलाना हलके की सेवा के लिए सदैव तैयार और तत्पर रहूंगा।
बृजलाल ने कहा कि बीजेपी के शासन काल में किसान व कमेरे वर्ग को सबसे अधिक प्रताडि़त किया गया है और उसके हकों पर इस सरकार ने डाका डालने का काम किया है। किसानों को उनकी आवाज उठाने पर लाठियां मिलती हैं और लोकतांत्रिक देश होने के बावजूद उनकी आवाज को दबाया जा रहा है और उनके रास्ते में कीलें व बैरियर लगाए जा रहे हैं। इससे साफ पता चलता है कि सरकार किसानों व प्रदेश की जनता के रोष से डरी हुई है। उन्होंने कहा कि सरकार यह तानाशाही अब अधिक समय नहीं चलने वाली क्योंकि अब हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बननी तय है उसके बाद सभी वर्गों के साथ जो अन्याय हुआ है उसे इंसाफ मिलेगा।
बहबलपुरिया ने बताया कि भाजपा की तानाशाही व मनमानी से त्रस्त लोगों का कांग्रेस पार्टी के प्रति जबरदस्त उत्साह है जिस प्रकार से लोगों का रुझान पार्टी की ओर तेजी से बढ़ रहा है उससे बहन कुमारी सैलजा के नेतृत्व में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार आने के बाद विकास के मामले में पिछड़े हुए उकलाना को विकास में अग्रणी बनाया जाएगा। इसलिए उकलाना हलके के पिछड़ेपन को दूर करने के लिए प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाएं।
इस मौके पर मुख्य रूप से दीपक सहारण, सुधीर सहारण, धर्मपाल पहलवान, सरपंच, पप्पू महला, सुनील लोरा, रामफल शर्मा, मा. राजेंद्र सिंह कुंडू, हवा सिंह सहारण, रवि, दिनेश, कुलदीप सहारण, जोगेंद्र धिरंग, राजेश धिरंग, रणधीर सहारण, अमर सिंह सहारण, सुभाष ढुकिया, संदीप पातड़, औमप्रकाश सहारण, कृष्ण सहारण, भरत सिंह छिरंग, राजेश पाबड़ा, कृष्ण धायल, प्रदीप सहारण, विक्रम मेहला, फौजी बुड़ाणिया सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button