हरियाणा बिजली पेंशनर्स वैलफेयर एसोसिएशन की मासिक बैठक में अमेरिकन ऑन्कोलॉजी इंस्टीट्यूट, सर्वेश हेल्थ सिटी ने कैंसर के खतरों के बारे में किया जागरुक
डॉ. सुमित अग्रवाल मीटिंग में कैंसर की बीमारी के बारे में जागरुक करते हुए।
हरियाणा बिजली पेंशनर्स वैलफेयर एसोसिएशन की मासिक बैठक आज बलवंत सिंह बूरा व पृथ्वी सिंह सैनी की संयुक्त अध्यक्षता में हुई। मंच का संचालन यूनिट सचिव विनोद बिहारी शर्मा ने किया। बैठक में सुभाष जैन ने कानूनी बिंदुओं पर विचार रखे। प्रधान बी.एस. बूरा, रतन लाल गर्ग, वी.के. सिंगला, रघबीर शर्मा आदि ने भी अपने विचार रखे। इस बैठक में सर्वेश हेल्थ सिटी स्थित अमेरिकन ऑन्कोलॉजी इंस्टीट्यूट की ओर से डॉ. सुमित अग्रवाल वरिष्ठ कैंसर रोग विशेषज्ञ ने विशेष रूप से कैंसर के खतरों के प्रति जागरुक किया। डॉ. सुमित अग्रवाल ने कैंसर के खतरों के प्रति जागरुक करते हुए कहा कि ये गंभीर बीमारी आज लाखों लोगों को प्रभावित कर रही है। उन्होंने इसके लक्षणों, कारणों व रोकथाम के उपायों पर प्रकाश डाला। अस्पताल की ओर से टीम में अमरजीत सिंह एवं कपिल कुकरेजा भी बैठक में उपस्थित हुए। जलपान के उपरांत अध्यक्ष पृथ्वी सैनी ने मीटिंग में आए हुए सभी अतिथियों का स्वागत व धन्यवाद किया।



