हिसार
अनित चुटेला सर्व सम्मति से बने एचएयू सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान
आम सभा में सर्व सम्मति से हुआ कार्यकारिणी का चुनाव, पक्के कर्मचारियों व मेठों ने लिया भाग

एंटिक ट्रुथ | हिसार
बुधवार को एक आम सभा हुई जिसमें सभी पक्के सफाई कर्मचारी एवं मेठों ने भाग लिया जिसकी अध्यक्षता पूर्व प्रधान कैलाश जेदिया ने की जिसमें सभी सफाई कर्मचारियों ने सर्व सम्मति से सफाई कर्मचारी यूनियन रजि. 613 जो कि पक्के सफाई कर्मचारियों की है उसमें अनित चुटेला को प्रधान व अमित अठवाल को महासचिव चुना गया। इसके अलावा सुरेंद्र कागड़ा को वरिष्ठ उपप्रधान, कमल सिलेलान को सचिव, विजयपाल, राजेश व दास कुमार को उपप्रधान, बीर कुमार मेठ कैशियर, कैलाश जेदिया मुख्य सलाहकार व नरेश, जोगिंद्र सिंह टांक को सलाहकार, आकाश अठवाल, रोजानंद, देशराज, जगदीश, पवन, छित्रपाल, सिकंदर, भंवर लाल व चंदर बोस को सदस्य चुना गया। सभी मेठों की यूनियन में सदस्यता बहाल की गई।



