हरियाणाफिटनेस

अणुव्रत समिति ने बच्चों को पिलाई पोलियो ड्राप्स

एंटिक ट्रुथ | हिसार

अणुव्रत अमृत महोत्सव पर तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी पोलियो मुक्त भारत अभियान में अणुव्रत समिति की विशेष भागीदारी रही है। अणुव्रत समिति के राष्ट्रीय अभियान के चलते अणुव्रत अनुशासता आचार्य श्री महाश्रमण के सुशिष्य तपो मूर्ति मुनि श्री पृथ्वीराज व मुनि देवेंद्र कुमार के पावन आशीर्वाद से डी एन कॉलेज रोड सहित शहर के विभिन्न भागों पर डोर टू डोर करते हुए बच्चों को पोलियो ड्रॉप्स पिलाई गई। इस अभियान का नेतृत्व समिति के अध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल ने किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी सतपाल अग्रवाल ने की। पोलियो मुक्त भारत अभियान पर चर्चा करते हुए समिति अध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल ने कहा इस तरह के राष्ट्रव्यापी अभियान के चलते ही हमारा देश पोलियो से होने वाली अपंगता के अभिशाप से मुक्त हो पाया है। उन्होंने कहा कि इस अभियान की सार्थकता इसी बात में है कि कोई भी बच्चा इस सुरक्षा चक्र से नहीं छूटना चाहिए। इसलिए हर अभिभावक को अपने 5 साल तक के बच्चों को पोलियो ड्राप जरूर पिलानी चाहिए।
समाजसेवी सतपाल अग्रवाल ने कहा कि इस तीन दिवसीय अभियान में समिति की ओर से शहर के विभिन्न विभिन्न स्थानों पर बूथPhoto Anuvart Sewa Samiti 04.03.2024 1 e1709548108403 लगाकर बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाई जाएगी  इन्होंने उन्होंने कहा कि अणुव्रत समिति पहले भी इस तरह के अभियान में बढक़र भाग लेती रही है। उन्होंने सभी अभिभावकों का आह्वान किया कि कोई भी बच्चा इस सुरक्षा चक्र से छूटने न पाए। कार्यक्रम के दौरान समिति की ओर से बच्चों को पेंसिल, टॉफी, कप, बॉल आदि भेंट किए गए।
इस अवसर अणुव्रत समिति से अनिल जैन, जगदीश गर्ग, राजकुमार सोनी, सतपाल शर्मा व स्वास्थ्य विभाग से अमरजीत कौर, एनएसएस के टीना, प्रिया, ट्विंकल, प्रमोद शर्मा, कमलेश, सज्जन कुमार सहित अनेक गण्यमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button