हरियाणाहिसार

विश्वास स्कूल में हुआ आर्यभट्ट गणित चैलेंज स्टेज-2 का भव्य आयोजन

एंटिक ट्रुथ | हिसार

अर्बन इस्टेट स्थित विश्वास सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 8 अक्टूबर 2024 को सी.बी.एस.ई. द्वारा आयोजित आर्यभट्ट गणित चैलेंज स्टेज-2 का भव्य आयोजन किया गया। इसमें कक्षा नौवीं व दसवीं के तीन विद्यार्थियों ने भाग लिया। पंचकुला रीजन के टॉप 100 विद्यार्थियों में दसवीं कक्षा के नवीन ने छठा रैंक हासिल कर अपनी गणितीय प्रतिभा का प्रदर्शन किया। यह प्रतियोगिता गणित अध्यापक दीपक शर्मा के नेतृत्व में आयोजित की गई। विद्यालय प्राचार्य द्वारा विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार व प्रशस्ती पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही प्राचार्य दिनेश चंद्र सेमवाल ने अपने वक्तव्य में कहा कि आर्यभट्ट गणित चैलेंज का आयोजन छात्रों को गणित की गहराई को समझने और इसे रोचक रूप में अपनाने में मदद करता है और हमें गर्व है कि हमारे छात्रों ने इस आयोजन में लगन और उत्साह से भाग लेकर अपनी पहचान बनाई।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button