
एंटिक ट्रुथ | हिसार
हिसार निवासी सेलिब्रिटी एस्ट्रोलॉजर प्रदुमन सूरी को नेशनल क्रिएटर का अवार्ड मिला है। चंडीगढ़ में आयोजित निजी समारोह में सूरी को पूर्व केंद्रीय खेल मंत्री एवं सांसद अनुराग ठाकुर की विशेष मौजूदगी में पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संदवान तथा पंजाब के कैबीनेट मंत्री संजीव अरोड़ा ने उन्हें यह अवार्ड दिया। उन्हें एस्ट्रोलॉजी और न्यूमेरोलॉजी के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए यह सम्मान मिला है। सूरी को अब तक अनेक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय क्षेत्र पर प्रतिष्ठित अवार्ड मिल चुके हैं।
600 आवेदकों में से प्रदुमन का चयन
उल्लेखनीय है कि प्रदुमन सूरी को रीजनल क्रिएटर्स और कन्टेंट लिखने वाले 600 से ज्यादा आवेदकों में से चुना गया है। सूरी न्यूरोलॉजी और न्यूमेरोलॉजी के क्षेत्र में पिछले 19 सालों से सक्रिय हैं और सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। सोशल मीडिया पर फॉलोवर्स की संख्या और कंटेंट को देखते हुए विजेताओं का चयन किया गया है। सूरी के इस समय सोशल मीडिया पर करीब 90 मिलीयन फॉलोवर्स हो चुके हैं और इसकी संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। सूरी ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों के आयोजनों से मौलिक लेखन को प्रोत्साहन मिलता है।



