ज्योतिष को विज्ञान के रूप में समझना होगा : प्रदुमन सूरी
सेलिब्रिटी एस्ट्रोलॉजर प्रदुमन सूरी से मिलने उमड़े लोग, उपयोगी जीवन-टिप्स दिए

एंटिक ट्रुथ | हिसार
सेलिब्रिटी एस्ट्रोलॉजर प्रदुमन सूरी ने कहा कि ज्योतिष केवल विश्वास का विषय नहीं है, बल्कि अब इसे एक विज्ञान के रूप में समझना होगा। ज्योतिष, तार्किक रूप से देश-विदेश के लाखों लोगों की जीवन की अधिकांश समस्याओं का समाधान कर रहा है। वे हिसार के मिडटाउन ग्रैंड में आयोजित कार्यक्रम में प्रबुद्ध वर्ग के लोगों को संबोधित कर रहे थे। हरियाणा में अपनी तरह के इस पहले इवेंट में उन्होंने अंक ज्योतिष, ज्योतिष और वास्तु शास्त्र की उपयोगिता पर चर्चा कर लोगों की जिज्ञासाओं का समाधान किया।
‘डिकोड योर लाइफ डेस्टिनी, विद द हेल्प ऑफ न्यूमेरो, एस्ट्रो एंड वास्तु’ विषय पर गोष्ठी संचालन में स्काई होम्स तथा इलेवन हेवन कम्पनी का योगदान रहा। युवा ज्योतिषी सूरी ने कहा कि ज्योतिष जीवन में मार्गदर्शन देने वाला एक प्रभावशाली साधन है। उदाहरणस्वरूप, बच्चों के नाम अंकों के आधार पर रखे जाते हैं। विवाह, गृह प्रवेश, अथवा व्यवसाय आरंभ करने जैसे महत्वपूर्ण अवसरों पर शुभ तिथियों का चयन अंक ज्योतिष के आधार पर किया जाता है। समाज में विवाह से पूर्व वर-वधू की कुंडली का मिलान की स्वीकार्यता पहले से बढ़ी है। आज के समय में लोग करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों को लेकर ज्योतिषीय भविष्यवाणियों और उपायों पर भरोसा कर रहे हैं। वास्तु शास्त्र की प्रासंगिकता इतनी बढ़ गई है कि भवन निर्माण से लेकर इंटीरियर डिजाइन तक में वास्तु के सिद्धांतों को अपनाया जाने लगा है।
इस अवसर पर स्काई होम्स के विषाल सैनी, इलेवन हेवन के शैंकी बंसल, अक्षय मलिक, सहजल जैन, रवि अग्रवाल, सूरज अग्रवाल, रूबल श्रीधर, डॉ. विवेक गुप्ता, डॉ. वीना गुप्ता, एडवोकेट आशीष गोयल, अरविंद, विनय अग्रवाल समेत करीब चार-पांच सौ लोग उपस्थित रहे।