महिलाओं के लिए बनाए गए पॉश एक्ट को लेकर चलाया जागरुकता अभियान
जागरुकता सप्ताह के दौरान महिलाओं को दी एक्ट की जानकारी

एंटिक ट्रुथ | हिसार
3 से 9 दिसंबर तक पॉक्स एक्ट जागरुकता सप्ताह के दौरान ‘निर्भया’ एक पुकार संस्था द्वारा जागरुकता अभियान चलाया गया। संस्था के संस्थापक एवं संचालक कुलबीर सिंह ने बताया कि अभियान के तहत प्रोविंशियल ऑफ सेक्सुअल हैरेसमेंट के बारे में जागरुक किया गया। इसके तहत अंतिम दिन छाजू राम महाविद्यालय में अभियान चलाया गया जिसमें संस्था के सलाहकार ट्रेनर कर्नल डॉ. डीवी नेहरा, सेवानिवृत्त कमांडेंट सैनिक स्कूल खारा खेड़ी ने एक्ट के बारे में छात्राओं को जानकारी दी।
कुलबीर सिंह ने बताया कि संस्था द्वारा भविष्य में भी प्रदेश के हर जिले में जाकर इस एक्ट के प्रति जागरुकता फैलाई जाएगी। उन्होंने बताया कि हरियाणा महिला आयोग की वाइस चेयरमैन सोनिया अग्रवाल कहा कि प्रोविंशियल ऑफ सेक्सुअल हैरेसमेंट पीओएसएच ‘पॉश-2013’ अवेयरनेस वीक के दौरान काफी सहयोग रहा। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार महिलाओं की सुरक्षा के लिए वचनबद्ध है। पॉश पर अवेयरनेस फॉर ट्रेंनिंग संदेश यात्रा चलती रहेगी जो कि हर जिले में जाकर महिलाओं पर बने विशेष कानून पर जागरूक संदेश देगी। हर जिले में पॉश एक्ट पर विशेष कार्यक्रम किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि हरियाणा देश का पहला ऐसा राज्य बनेगा जहां पर पॉश एक्ट पर विशेष रूप से कार्य किया जा रहा है। निर्भया एनजीओ के संस्थापक कुलबीर ने पॉश एक्ट को लेकर प्रदेश के विभिन्न जिलों में लगातार जागरुक किए जाने की बात कही।



