धर्म कर्म

श्री खाटू श्याम बर्बरीक धाम चौधरीवास में मनाया गया बाबा का 11वां वार्षिक महोत्सव

प्रसिद्ध कलाकारों के सुरीले भजनों पर झूमे श्रद्धालु

एंटिक ट्रुथ | हिसार

श्री खाटू श्याम बर्बरीक धाम चौधरीवास द्वारा श्री श्याम बाबा का 11वां वार्षिक महोत्सव चौधरीवास धाम में पूरे हर्षोल्लास व श्रद्धाभाव से मनाया गया।  इस अवसर पर प्रसिद्ध गायकों सुनील डाया, सोनू सिंगला, राधिका शर्मा, रितू पांडे ने अपने सुरीले भजनों से बाबा की महिमा का गुणगान किया। गायक कलाकारों ने ‘हम तो बाबा के भरोसे चलते हैं’, ‘जो मैं होता सांवरे मोर तेरे बागां दा’, ‘मैं निर्धन तू सेठ सांवरा के फायदा इसी यारी का’, ‘मेरे सांवरे को बंगलो है खाटू में’, ‘मेरे श्याम का जादू है सिर चढ़ के बोलेगा’, ‘ऐसी मस्ती कहां मिलेगी जो मिलती है श्याम तेरे दरबार में’, ‘मेरा बाबा रंग रंगीला मैं तो नाचूंगी’, ‘बाबा का दरबार लगा है आज दर्शन कर लैण दे’,‘हाथों हाथ मिलेगा परचा ये दरबार निराला है, घर-घर पूजा हो कलयुग में भक्तों का रखवाला है’, ‘लेणा है सो मांग ले, देने वाला लखदातार है’ आदि भजनों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। मंच का संचालन कपिल चौधरी ने किया।
मंदिर के भक्त सुरेश शर्मा ने बताया कि खाटू ध्याम बर्बरीक धाम वह स्थान है जहां खाटू श्याम जी को श्री कृष्ण भगवान ने सबसे पहले दर्शन दिए और वार्तालाप किया था। उन्होंने बताया कि महोत्सव में आकर्षक झांकियां निकाली गई। छप्पन भोग, सवामणी प्रसाद, तेजोमयी शीश के दर्शन को आनंद श्रद्धालुओं ने उठाया। उन्होंने बताया बाबा श्री खाटू श्याम कलयुग में भक्तों की मनोकामनाओं को पूर्ण कर रहे हैं क्योंकि स्वयं भगवान श्री कृष्ण ने उन्हें यह आशीर्वाद दिया था। इस अवसर पर विशाल भंडारा लगाया गया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button