अन्य
ब्राह्मण खाप की ओर से बाबा रामदेव मेला यात्रियों के लिए लगाया जाएगा भंडारा
एंटिक ट्रुथ | हिसार
बाबा रामेदव जी रुणीचा धाम की कृपा से ब्राह्मण खाप हिसार की ओर से रामदेव मेला यात्रियों के लिए सैक्टर 27-28 में भंडारा लगाया जाएगा। एक बैठक कर यह निर्णय लिया गया। यह भंडारा खाप के ब्राह्मण खाप हरियाणा के प्रदेश महामंत्री रामफल शर्मा पाबड़ा, खाप के जिला अध्यक्ष रोशन लाल बास व जिला मीडिया प्रभारी संजीव कौशिक की ओर से लगाया जाएगा। संजीव कौशिक ने बताया कि 30 अगस्त को सुबह 10 बजे से भंडारा शुरू किया जाएगा जिसमें यात्रियों व श्रद्धालुओं को भोजन करवाया जाएगा।