अन्य

भारत विकास परिषद ने सैक्टर 16-17 स्थित मोक्ष धाम में नि:शुल्क जल सेवा हेतु ट्रॉली भेंट की

ट्रॉली में ठंडे पानी की 200 मि.ली. की पानी की बोतलों से दी जाएगी जल सेवा

एंटिक ट्रुथ | हिसार

भारत विकास परिषद के पांच सूत्रों में से एक सेवा के कार्य के तहत भारत विकास परिषद विवेकानंद शाखा द्वारा एक नया स्थायी प्रकल्प शुरू किया गया था जिसके तहत मोक्ष धाम ऋषि नगर में नि:शुल्क जल सेवा शुरू की गई थी। इसके लिए एक स्टेनलेस स्टील की इंसुलेशन वाली ट्रॉली बनवाई गई जिससे ठंडे पानी की 200 मि.ली. वाली बोतलें मोक्ष धाम मे आने वाले सभी लोगों को जल सेवा की रूप में दी जाती है। इसी कड़ी में शुक्रवार को सुबह एक और ट्रॉली परम मोक्ष धाम सेक्टर 16-17 में भी दी गई जिसका लोकार्पण अग्रोहा धाम के राष्ट्रीय अध्यक्ष व हरियाणा प्रदेश व्यापार मण्डल के अध्यक्ष बजरंग दास गर्ग द्वारा अमित ग्रोवर निवर्तमान पार्षद व हरीश शर्मा भारत विकास परिषद हरियाणा पश्चिम प्रांत के (प्रांतीय संयोजक राष्ट्रीय समूह गान) की गरिमामई उपस्थिति में श्री महेश नारंग, उप प्रधान मोक्ष धाम सुधार समिति सेक्टर 16-17 के सानिध्य मे किया गया। हरीश बुडाकिया, सुरेश गर्ग, पवन गर्ग असरावां वाले (अनाज मंडी के सरपरस्त), निरंजन, राजेंद्र बंसल, राहुल गर्ग, हरीश गोयल इस अवसर पर विशेष रूप से उपस्थित रहे।
शाखा के अध्यक्ष ऋषिराज बुड़ाकिया ने वहां उपस्थित सभी गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया व बताया कि भारत विकास परिषद विवेकानन्द शाखा इस तरह के अनेक कार्य करके समाज की सेवा कर रही है व आगे भी निरंतर सेवा, संपर्क व सहयोग के कार्य करती रहेगी।  जल सेवा प्रकल्प प्रमुख  आशीष जैन व एडवोकेट प्रवीण बंसल के साथ शाखा के अन्य सदस्य विमल मंगल, अजय सिंगल, मनोज बुड़ाकिया, संजय गर्ग, ओमप्रकाश, आलोक कुच्छल, अतुल गुप्ता, आशीष लोहिया, विजय अग्रवाल, महावीर अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, सुमित मित्तल, अशोक तिलकधारी, देवराज भाटिया, मनिराम बंसल व कई अन्य सदस्य मौजूद  रहे। अपनी शाखा के अध्यक्ष ऋषि राज बुड़ाकिया इस प्रकल्प में विशेष सहयोगी हैं। वहां पर उपस्थित शहर की अन्य संस्थाओं के पदाधिकारियों ने परिषद द्वारा की जा रही जल सेवा व अन्य कार्यों की बहुत प्रशंसा की।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button