अन्य

भारत विकास परिषद शहीद चन्द्रशेखर आजाद शाखा ने मनाया तीज उत्सव

महिलाओं के लिए तीज क्विन, हरियाणवी गीत, एकल गीत, नृत्य, सामुहिक नृत्य, मेहंदी रचाओ आदि प्रतियोगिताएं करवाई गईं

एंटिक ट्रुथ | हिसार

भारत विकास परिषद् चंद्रशेखर आजाद शाखा हिसार द्वारा सावन की हरियाली तीज पर तीज उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन लोटस फाउंडेशन के सैक्टर-13 स्थित कार्यालय में किया गया। इस अवसर पर तरुण जैन संरक्षक लोटस फाउंडेशन व उपाध्यक्ष जिला भाजपा मुख्य अतिथि तथा भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष सुनीता रेड्डू अति विशिष्ट अतिथि तथा डॉ. पूजा आहल्यान सहायक प्रोफेसर आदमपुर एवं संजीव गुप्ता डीओ एलआईसी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। वहीं रामप्रकाश शर्मा भट्ठे वाले, छोटूराम जोपिन, अतिरिक्त उपमंडल अभियंता मार्केट बोर्ड फतेहाबाद, बंता सिंह सेवानिवृत प्राचार्य रामफल शर्मा, चेतना कौशिक राष्ट्रीय सेविका समिति इन सभी की गरिमामयी उपस्थिति रही।
तीज उत्सव कार्यक्रम में महिलाओं के अनेक कार्यक्रम जैसे तीज क्विन, हरियाणवी गीत, एकल गीत, नृत्य, सामूहिक नृत्य, कुर्सी रेस, गुब्बारा खेल, मेहंदी रचाओ इत्यादि प्रतियोगिताएं करवाई गईं। सतपाल शर्मा ने सावन मास व तीज पर भाषण दिया। पूजा आहल्यान, अनिता शर्मा, बिमला शर्मा व सुरभि शर्मा निर्णायक की भूमिका निभाई। सभी प्रतिभागियों को प्रतिभागी पुरस्कार व विजेताओं को प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार दिए गए। कार्यक्रम में शाखा के वरिष्ठ सदस्य गणेश दत्त शर्मा, नरेश भारद्वाज, धीरज शर्मा, जगमोहन शर्मा, महेंद्र सिंह, सुधीर शर्मा, नरेश शर्मा पी.एस.टी सदस्य, रोहताश शाखा अध्यक्ष, बंता सिंह सचिव, सुरेश कुमार कोषाध्यक्ष, कुलभूषण शर्मा, हरिकिशन शर्मा, डॉ. सुभाष, रीतू जोपिन महिला प्रमुख व काफी संख्या में महिला व पुरुष सदस्य उपस्थित रहे। मंच संचालन संयोजक पवन कुमार वत्स ने किया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button