हिसारहरियाणा

भारत विकास परिषद विवेकानंद शाखा का दायित्व ग्रहण समारोह आयोजित, 301 सदस्यों के साथ देश की सबसे बड़ी शाखा बनी विवेकानंद शाखा

एंटिक ट्रुथ | हिसार

भारत विकास परिषद विवेकानंद शाखा का दायित्व ग्रहण समारोह एवं नि:शुल्क कृत्रिम अंग वितरण सैक्टर-14 स्थित पंजाबी भवन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में डॉ. कमल गुप्ता पूर्व कैबिनेट मंत्री, हरियाणा सरकार बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुए। वहीं अति-विशिष्ट अतिथि पुनित मैनी समाज सेवी हिसार, अंकुर गोयल डायरेक्टर, यशस्वी एकेडमी एवं सभाज सेवी, हिसार, कृष्ण अग्रवाल समाज सेवी, हिसार, संजय डालमिया पार्षद, वार्ड नं. 13, हिसार, सुरेन्द्र पुनियां डायरेक्टर, ऑवर्स एकेडमी एवं समाज सेवी हिसार, संजय गुप्ता गौभक्त एवं समाज सेवी, हिसार उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता दीपक राय आंनद भाविप, क्षेत्रिय संयुक्त महासचिव उत्तर क्षेत्र-2 ने की जबकि राजेश कुमार गुप्ता प्रांतीय अध्यक्ष, भाविप हरियाणा पश्चिम प्रांत, दीपक शर्मा प्रांतीय महासचिव, भाविप हरियाणा पश्चिम प्रांत, मानिक मित्तल वित सचिव, भाविप हरियाणा पश्चिम प्रांत की गरिमामयी उपस्थिति रही।
दीप प्रज्जवल के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। उसके पश्चात वंदे मारतम् का गान हुआ। स्वागत परिचय एवं सम्मान के उपरांत पूर्व अध्यक्ष ऋषिराज बुड़ाकिया ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। इस अवसर पर दो व्हील चेयर, दो कृत्रिम पैर व एक महिला को दराती युक्त हाथ वितरित किए गए। कार्यक्रम में जैन स्कूल, राजकीय उच्च विद्यालय चिकनवास व हरियाणा कला परिषद कुरुक्षेत्र के छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।
कार्यक्रम में नई कार्यकारिणी में अमर गोयल ने शाखा अध्यक्ष, नरेश बंसल ने शाखा सचिव, मनीराम बंसल ने शाखा वित्त सचिव एवं रेणू मंगल ने शाखा संयोजिका के रूप में दायित्व ग्रहण किया। इस अवसर पर शाखा के 47 नए सदस्यों ने भी शपथ ली। इन नए सदस्यों के साथ शाखा के 301 सदस्य होने से देश की 1545 शाखाओं में भारत विकास परिषद विवेकानंद शाखा सबसे बड़ी शाखा बन गई है। कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों व सदस्यों ने पहलगाम हमले के शहीदों के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित की।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button