अन्य

भारत विकास परिषद विवेकानंद शाखा ने मनाई शहीद चन्द्रशेखर आजाद की जयंती, प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया नमन

एंटिक ट्रुथ | हिसार

महान स्वतंत्रता सेनानी शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर भारत विकास परिषद विवेकानन्द शाखा हिसार के सदस्यों द्वारा क्रांतिमान पार्क मटका चौक हिसार स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। शाखा के सभी सदस्यों ने उनके चरणों में पुरुष अर्पित कर उन्हें नमन किया। शाखा के सदस्यों ने उनकी जय-जयकार व भारत माता की जय कार के नारे लगाए। शाखा अध्यक्ष ऋषिराज बुड़ाकिया ने शहीद चन्द्रशेखर के जीवन पर प्रकाश डाला और देश की स्वतंत्रता में उनके बलिदान को याद किया। उन्होंने कहा कि हमें उनसे प्रेरणा लेकर देश की प्रगति में अपना भरपूर योगदान देना चाहिए।
इस अवसर पर शाखा के लगभग 15 सदस्य मौजूद रहे जिनमें अध्यक्ष ऋषिराज बुड़ाकिया, सचिव संजीव गोयल, कोषाध्यक्ष अजय सिंगल, अमर गोयल, प्रकल्प प्रमुख अशोक शर्मा, सीता राम मंगल, विमल मंगल, सुशील गोयल, सुमित मित्तल, अशोक तिलकधारी, श्यामलाल सोनी, संजीव राजपाल, विकास गोयल एडवोकेट, देवराज भाटिया, मनीष जैन, जितेंद्र गर्ग व कई अन्य सदस्य मोजूद रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button