शिक्षा

भारत विकास परिषद विवेकानंद शाखा ने नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती मनाई

आजाद हिन्द फौज से घबराकर देश छोडऩे को मजबूर हुए थे अंग्रेज : अशोक शर्मा

एंटिक ट्रुथ | हिसार

भारत विकास परिषद विवेकानंद शाखा ने प्रकल्प प्रमुख अशोक शर्मा के नेतृत्व में नेताजी सुभाष चन्द्र की जयंती मनाई गई। शाखा के सभी सदस्यों ने कैंप चौक स्थित नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए उन्हें नमन किया व अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए।  इस अवसर पर अशोक शर्मा ने आजादी के लड़ाई में नेताजी के योगदान को याद करते हुए कहा कि नेताजी के आजाद हिन्द फौज के गठन से घबराकर अंग्रेजों को भारत छोडऩे के लिए विवश होना पड़ा। उन्होंने ‘जय हिन्द’ और ‘तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा’ का नारा दिया जिससे देश के नौजवनों में क्रांति की ज्वाला भडक़ उठी और लाखों युवा अंग्रेजों से लोहा लेने के लिए आजाद हिन्द फौज में शामिल हुए थे। नेताजी स्वामी विवेकानंद से बहुत प्रभावित थे और उन्हें अपना आध्यात्मिक गुरु मानते थे। देश की स्वतंत्रता में उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। आज उनकी जयंती पर हम उन्हें हृदयपूर्वक नमन करते हुए उनके दिखाए देश सेवा के रास्ते पर चलने का संकल्प लेते हैं। इस अवसर पर अध्यक्ष ऋषिराज बुड़ाकिया, सचिव संजीव गोयल, अशोक गर्ग, सीताराम मंगल, सुमित मित्तल, प्रदीप गर्ग व और सूर्य गोयल आदि सदस्य उपस्थित थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button