अन्य

भारत विकास परिषद विवेकानंद शाखा का हरियाली तीज महोत्सव, परिवार मिलन समारोह आयोजित

सावित्री जिंदल ने की कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत

एंटिक ट्रुथ | हिसार

सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्य करने के लिए भारत विकास परिषद विवेकानंद शाखा एक अग्रणी संस्था है। सिविल अस्पताल में तिरुपति बालाजी रसोई, ब्लड डोनेशन कैंप, बस स्टैंड व शमशान भूमि में जल व्यवस्था सहित सिविल अस्पताल में व्हीलचेयर देना आदि संस्था के कार्य काफी प्रशंसनीय है। उक्त उद्गार पूर्व मंत्री व जिंदल ग्रुप की चेयरमैन सावित्री जिंदल ने पंजाबी भवन में एक समारोह में बोलते हुए व्यक्त किए। मौका था शाखा के हरियाली तीज महोत्सव व परिवार मिलन समारोह का।
सावित्री जिंदल ने कहा कि भारत विकास परिषद विवेकानंद शाखा के जनसेवा के उल्लेखनीय कार्यों की चर्चा अक्सर सुनने को मिलती है और यही कारण है कि सेवा कार्यों के लिए वे हमेशा संस्था के साथ खड़ी हैं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि केे रूप में सावित्री जिंदल, भूतपूर्व मंत्री हरियाणा सरकार एवं डॉ. प्रतिमा गुप्ता, धर्मपत्नी डॉ. कमल गुप्ता, मंत्री हरियाणा सरकार ने शिरकत की जबकि अतिविशिष्ठ अतिथि मंजू गुप्ता, मंजू रानी, रजनी सेन,  प्रेमलता अग्रवाल रहीं। विशिष्ट अतिथि के रूप में ऋतु जैन, हेमलता जैसवाल, नीरू जैन, सुमन गोयल उपस्थित हुईं। गरिमामयी उपस्थिति शकुंतला राजलीवाला पूर्व मेयर हिसार, डॉ. सुमन यादव प्रान्तीय संयोजिका सांस्कृतिक सप्ताह, वीना गर्ग धर्मपत्नी कमलेश गर्ग अध्यक्ष भा.वि.प. की रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता रेखा गुप्ता प्रांतीय महिला संयोजिका ने की।
शाखा महिला प्रमुख रेनू मंगल ने जानकारी देते हुए बताया की तीज महोत्सव में शाखा की सभी महिला सदस्यों की सहभागिता सुनिश्चित की गई थी जिसमें घर से मिठाई बना कर लाना, एकल डांस, तीज क्वीन, पंचवलटी प्राइज व विभिन्न प्रकार के गेम्स मुख्य रहे, जबकि बच्चों के लिए कई प्रकार के झूलों की व्यवस्था भी की गई थी। उन्होंने बताया की प्रियंका जिंदल को तीज क्विन का ताज पहनाया गया जबकि मिस एनर्जेटिक का खिताब मिस चेतना शर्मा के नाम रहा वहीं जुहिता गोयल मिस प्रेसनेल्टी चुनी गई। शखा अध्यक्ष ऋषि राज बुड़ाकिया ने आए हुए सभी अतिथियों का स्वागत किया व शाखा द्वारा किए जा रहे विभिन्न सेवा कार्यों का विवरण दिया। कार्यक्रम में शाखा सचिव संजीव गोयल, कोषाध्यक्ष अजय कुमार सिंगल, शाखा महिला प्रमुख रेणू मंगल सहित समस्त महिला कार्यकारिणी ने भाग लिया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button