शिक्षा

भाजपा युवा मोर्चा छात्र हितों के प्रति समर्पित – भूपेन्द्र पनिहार

बीजीआईएफ के तत्वावधान में सरसाना व मिंगनीखेड़ा लाईब्रेरी में किए ए.सी. भेंट

एंटिक ट्रुथ | हिसार

भारतीय जनता युवा मोर्चा नलवा के प्रभारी भूपेन्द्र पनिहार ने आज भजन ग्लोबल फाउंडेशन के तत्वावधान में गांव सरसाना व मिंगनीखेड़ा की लाईबे्ररी में नि:शुल्क एयर कंडीशनर भेंट किए। इस दौरान आयोजित कार्यक्रमों में ग्रामीणों व छात्रों को संबोधित करते हुए भूपेन्द्र पनिहार ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सदैव ही युवाओं, छात्रों के हितों को लेकर सजग है। भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश प्रभारी श्री भव्य बिश्नोई के निर्देशानुसार समय-समय पर इस तरह के आयोजनों के माध्यम से छात्रों को लाभार्थ के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। उन्होंने कहा कि शहरों लाईब्रेरियों में आसपास के गांवों से छात्र पढऩे आते हैं तो उनको कोई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसलिए प्रयास है कि गांवों में ही छात्रों को लाईबे्ररी की सुविधा मिले और इसके साथ ही वहां पर उनके लिए अनुकूल माहौल भी मिले। इसी कड़ी में आज सरसाना व मिंगनीखेड़ा में छात्रों की मांग पर ए.सी. भेंट किए गए हैं, ताकि इन गांवों के युवा छात्रों को पढऩे के लिए गांव की लाईबे्ररियों में ही उनके अनुसार माहौल मिल सके। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button