हिसार में भाजपा उम्मीदवार रणजीत चौटाला को विजयी बनाने में अहम भूमिका निभाएगा ब्राह्मण समाज : संजीव कौशिक
भाजपा ने ब्राह्मण समाज के दो उम्मीदवारों को टिकट देकर बढ़ाया मान : संजीव कौशिक
एंटिक ट्रुथ | हिसार
सामाजिक कार्यकर्ता एवं ब्राह्मण नेता संजीव कौशिक ने कहा कि हिसार लोकसभा सीट पर भाजपा उम्मीदवार चौ. रणजीत चौटाला को विजयी बनाने में ब्राह्मण समाज अहम भूमिका निभाएगा। उन्होंंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश में 10 में से 2 सीटें ब्राह्मणों को देकर समाज का मान बढ़ाया है। इसलिए ब्राह्मण समाज तन-मन-धन से भाजपा के साथ है। प्रदेश की सभी 10 सीटों पर ब्राह्मण समाज भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवारों को जिताने का काम करेगा और लोकसभा की 10 की 10 सीटें भारतीय जनता पार्टी जितेगी। उन्होंने कहा कि हिसार लोकसभा से रणजीत चौटाला की जीत निश्चित है क्योंकि उन्हें हर वर्ग का समर्थन प्राप्त है और दिन-प्रतिदिन उनका ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों को देश की जनता ने दिल से स्वीकार किया है और तीसरी बाद उन्हें प्रधानमंत्री बनाकर जनता उनके सुशासन पर मुहर लगाने काम करेगी। नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद देश ने उन्नति के नए शिखरों को छुआ जो अभूतपूर्व है इसलिए देश की तरक्की व विकसित भारत के लिए सभी को भाजपा सरकार लाने में अपना योगदान देना चाहिए।