हरियाणा

ब्रह्माकुमारीज हिसार सेवा केंद्र पर आयोजित स्नेह मिलन कार्यक्रम में उपस्थित हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

एंटिक ट्रुथ | हिसार

बालसमंद रोड स्थित ब्रह्माकुमारीज पीस पैलेस, हिसार सेवा केंद्र पर एक विशेष स्नेह मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। उनके साथ हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री रणवीर गंगवा, नलवा से विधायक रणधीर पनिहार, हांसी विधायक विनोद भयाना, हिसार मेयर प्रवीण पोपली तथा हिसार जिला बीजेपी अध्यक्ष आशा खेदड़ सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी इस कार्यक्रम में पधारे।
ब्रह्माकुमारीज हिसार सेवा केंद्र की इंचार्ज ब्रह्माकुमारी राजयोगिनी रमेश बहन एवं अनीता बहन ने सभी विशिष्ट अतिथियों का आत्मीयता के साथ स्वागत किया तथा आगामी सेवाओं और कार्यक्रमों से संबंधित चर्चा के साथ-साथ उन्हें निमंत्रण भी दिया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने ब्रह्माकुमारीज संस्था द्वारा समाज के नैतिक और आध्यात्मिक उत्थान हेतु किए जा रहे सेवाकार्यों की सराहना की। उन्होंने विशेष रूप से संस्था के अनुशासन, मूल्यनिष्ठा और जनकल्याण की भावना की प्रशंसा करते हुए ब्रह्माकुमारीज के मुख्यालय (आबू रोड) आने की इच्छा भी व्यक्त की। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों को संस्था की ओर से शुभकामनाएं दी गईं और सभी को राजयोग ध्यान के महत्व से भी अवगत कराया गया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button