
एंटिक ट्रुथ | हिसार
सैक्टर-15 स्थित स्मॉल वंडर स्कूल में जादूगर अशोक सम्राट (अमनदीप दहिया) के मैजिक शो का आयोजन किया गया जिससे बच्चों में खुशी की लहर दौड़ गई। जादूगर अशोक सम्राट के मैजिक को देखकर सभी विद्यार्थी उत्साहित व हैरान नजर आए। इस शो को कराने का मुख्य उद्देश्य बच्चों में मनोरंजन के साथ-साथ खुशी को बढ़ावा देते हुए सकारात्मक माहौल उत्पन्न करना था। इसके अलावा बच्चों में जिज्ञासा व रचनात्मकता को बढ़ावा देना, अवलोकन कौशल और एकाग्रता में सुधार लाना, आत्मविश्वास और स्टेज फीयर को व संकोच दूर कर सीखने का एक नया तरीके को अपनाना आदि के लिए भी समय-समय पर बच्चों के लिए आयोजन करवाए जाते हैं।
प्राचार्य तरुणा कुहाड़ ने जादूगर का धन्यवाद किया व उन्हें उपहार स्वरूप पौधा भी भेंट किया। उन्होंने बताया कि जादू का शो सिर्फ मनोरंजन का साधन नहीं बल्कि यह बच्चों के मानसिक, भावनात्मक और सामाजिक विकास के लिए महत्वपूर्ण अनुभव होता है।



