स्मॉल वंडर स्कूल के वार्षिकोत्सव में बच्चों ने दिखाई अपनी प्रतिभा की ‘उड़ान’
एचएयू के इंदिरा गांधी ऑडिटोरियम में बच्चों ने दिखाए अपनी प्रतिभा के रंग

एंटिक ट्रुथ | हिसार
स्मॉल वंडर स्कूल सैक्टर-15 का वार्षिक उत्सव एचएयू स्थित इंदिरा गांधी ऑडिटोरियम में बड़े हर्षोल्लास व शानदार एवं भव्य रूप से आयोजित किया गया। वार्षिकोत्सव के कार्यक्रम का टाइटल ‘उड़ान-छूना है आसमान’ रहा जिसमें स्कूल के विद्यार्थियों ने ‘उड़ान’ शब्द को सार्थक करते हुए अपनी प्रतिभा के आसमान को छुआ और शानदार प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम के मुख्यअतिथि कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा के सुपुत्र संजीव गंगवा थे जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में सुरेंद्र पूनिया प्रदेश महामंत्री भाजपा, भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष हर्ष बामल, महिला प्रधान सुनीता रेड्डू, जिला परिषद चेयरमैन सोनू सिहाग, बलजीत फोगाट स्यहाड़वा मंडल अध्यक्ष, दिलदार पूनिया चेयरमैन जाट शिक्षा संस्था, भूप सिंह खीचड़ आर्य नगर मंडल बीजेपी एवं सियाराम सरपंच रावतखेड़ा उपस्थित हुए। उत्सव में विभिन्न श्रेणियां के माध्यम से छात्रों ने अपनी प्रस्तुति दीं जिनमें संगीत, नृत्य, नाटक, कराटे, सांस्कृतिक, एक्ट, धार्मिक एक्ट, प्रेरणादायक एक्ट, पौराणिक एक्ट शामिल थे जो हमारी पौराणिक संस्कृति सहेजे हुए थे और इनके माध्यम से बच्चों ने प्रेरणादायक संदेश दिया। विद्यार्थियों ने अपनी मेहनत व प्रतिभा के प्रदर्शन से दर्शकों का मन मोह लिया।
कार्यक्रम की शुरूआत सरस्वती वंदना से की गई उसके बाद स्कूल की प्रधानाचार्या तरुणा कुहाड़ द्वारा विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुति की गई जिसमें स्कूल की उपलब्धियों और आगामी योजनाओं का उल्लेख किया गया। कक्षा नर्सरी से यूकेजी के विद्यार्थियों द्वारा वेल्कम साँग, मोबाइल, पर्यावरण, एजुकेशन, रेट्रो, मनोरंजनात्मक नृत्य व एक्ट किए गए। प्रत्येक एक्ट व नृत्य प्रेरणादायक संदेश देने वाला व दिल को छूने वाला था। इसी क्रम में कक्षा 1 से 5 के विद्यार्थियों ने भगत सिंह एक्ट, नारी शक्ति एक्ट, हनुमान चालीसा, फौजी एक्ट, सत्यभाना एक्ट, अरुणिमा एक्ट, पद्मावत एक्ट था कराटे कार्यक्रम मुख्य आकर्षण का केंद्र रहे। सभी एक्ट्स ने देशभक्ति से ओतप्रोत एवं समाज में फैली बुराइयों के विरुद्ध संदेश देने के साथ-साथ हमारी पौराणिक व सांस्कृतिक धरोहर को उजागर करने का काम किया। वहीं आज के दौर में नारी के प्रति फैली भावनाओं के प्रति बहुत प्रभावित तरीके एक्ट के माध्यम से प्रस्तुत किया जिसने दर्शकों के दिल को छू लिया और उन्हें भावुक कर दिया।
अंत में मुख्य अतिथि द्वारा विद्यार्थियों को उनकी प्रतिभा के प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित व पुरस्कृत किया गया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि कोई काम मुश्किल नहीं होता अगर हम मिलजुल कर अपने दिल में निश्चय कर लें तो एवरेस्ट को भी फतह कर सकते हैं। वार्षिक उत्सव में विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया।



