हरियाणा
जादूगर के करतब देखकर हैरान हुए टेंडर फीट के बच्चे
टेंडर फीट में बच्चों के लिए ‘मैजिक शो’ आयोजित किया गया

एंटिक ट्रुथ | हिसार
जवाहर नगर गली नं. 12 स्थित टेंडर फीट स्कूल में बच्चों के लिए जादूगर के एक विशेष ‘मैजिक शो’ का आयोजन किया गया। जादूगर अशोक सम्राट ने स्कूल प्रांगण में अपने करतबों से विद्यार्थियों का भरपूर मनोरंजन किया व उन्हें हैरान कर दिया। बच्चों के चेहरे पर आश्चर्य व मुस्कान साथ-साथ दिखाई दीं। अशोक सम्राट ने स्कूल के साथ अपनी उपलब्धियों को भी साझा किया।
कार्यक्रम का आयोजन स्कूल निदेशिका नर्मदा सिंह की देखरेख में हुआ। स्कूल निदेशिका ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को केवल मनोरंजन उपलब्ध करवाना ही नहीं था बल्कि उनकी कल्पना शक्ति को भी बढ़ावा देने का था। कार्यक्रम के अंत में जादूगर अशेाक सम्रोट को स्कूल की ओर से स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।



