हिसार

टेंडर फीट स्कूल में हुआ बाल मेले का आयोजन, बच्चों के लिए अनेक गतिविधियां करवाई गई

एंटिक ट्रुथ | हिसार

जवाहर नगर गली नंबर 12 में स्थित टेंडर फीट विद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम व बाल मेला का आयोजन किया गया। समारोह का शुभारंभ जिंदल अस्पताल के मुख्य प्रबंधक अवनी गुप्ता द्वारा किया गया। समारोह में बच्चों की प्रस्तुति व अध्यापिकाओं की स्टॉल्स ने चार चांद लगा दिए। अभिभावकों ने समारोह में अपनी खेल प्रतिस्पर्धा की झलक दिखाई। बच्चों ने भी अध्यापिकाओं द्वारा लगाई गई स्टॉल्स का खूब आनंद लिया। कार्यक्रम का आयोजन स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती मीतू की देखरेख में किया गया। स्कूल निदेशिका नर्मदा फोगाट ने इस अवसर पर बच्चों की व अध्यापिकाओं की सराहना करते हुए कहा कि भविष्य में भी ऐसी गतिविधियां स्कूल प्रांगण में करवाई जाएंगी। अंत में समारोह का समापन लक्की ड्रा के साथ किया गया जिसके विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।

Photo Tender Feet Scoool 2

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button