हरियाणाहिसार

पूर्ण बहुमत के साथ बनेगी कांग्रेस की सरकार : कृष्ण सातरोड़

कृष्ण सातरोड़ ने जनसंपर्क अभियान के दौरान गांव जेवरा में जनसभा को किया संबोधित

एंटिक ट्रुथ | हिसार

हरियाणा में माहौल पूरी तरह से कांग्रेस के पक्ष में है और पार्टी प्रदेश में पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। यह बात युवा कांग्रेस हरियाणा के उपाध्यक्ष एवं पूर्व जिला पार्षद कृष्ण सातरोड़ ने गांव जेवरा में अपने जन सपंर्क अभियान के दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए कही। जनसभा में भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।
कृष्ण ने कहा कि बरवाला हलका पिछले एक दशक से उपेक्षा का शिकार है और विकास की बाट जोह रहा है। हलके के लोग बिजली, पानी, टूटी-फूटी सडक़ों, गांव में सफाई व्यवस्था व पानी निकासी आदि की कमी आदि की परेशानी झेल रहे हैं। स्कूलों में शिक्षकों का भारी अभाव है शिक्षा व्यवस्था को भाजपा सरकार ने बर्बाद करके रख दिया है। पढ़े-लिखे काबिल युवा रोजगार नहीं मिलने की वजह से नशे या अन्य गलत रास्तों पर कदम बढ़ा रहे हैं जिसके लिए पूरी तरह से भाजपा की सरकार जिम्मेवार है। अब बदलाव का समय आ चुका है।
कृष्ण सातरोड़ ने कहा कि भाजपा ने अपनी तानाशाही व मनमानी से पिछले 10 साल के राज में प्रदेश की जनता का खूब शोषण किया है। खासतौर पर किसानों पर तो इस सरकार ने जो जुल्म ढहाए हैं उसे लोग कभी नहीं भूलेंगे। अब लोगों के सामने इस बात हिसाब चुकता करने का समय है और मुझे पूरा विश्वास है कि वे इसमें जरा भी नहीं चुकेंगे और भाजपा को इस बार सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाने का काम करेंगे। कांग्रेसी नेता ने कहा कि कांग्रेस वर्तमान में प्रदेश में सबसे मजबूत स्थिति में है। महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी आदि समस्याओं से त्रस्त लोग अब केवल कांग्रेस पार्टी की ओर उम्मीद भरी नजरों से देख रहे हैं। भाजपा ने अपने फैसले तो जनता पर बहुत थोप लिए चुनाव का बिगुल बज चुका है 1 अक्टूबर को मतदान के दिन अब जनता अपना फैसला देगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button