हरियाणा

हरियाणा के रोहतक के JLN नहर में मिला नवजात बच्ची का शव

अज्ञात के खिलाफ धारा 318 के तहत मामला दर्ज किया गया

हरियाणा के रोहतक से होकर गुजरने वाली JLN नहर में एक नवजात बच्ची का शव मिला है। जन्म के करीब 2-3 दिन बाद ही उसे नहर में फेंका गया है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। बच्ची की मां व अन्य परिजनों का पता लगाने का प्रयास हो रहा है।

लावारिस पीड़ित पशु सेवा संघ दिल्ली बाइपास रोहतक निवासी इंद्रपाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह शुक्रवार शाम को करीब 6 बजे दिल्ली बाइपास पुल के पास था। इसी दौरान JLN नहर में एक नवजात शिशु का शव तैरता हुआ दिखा। इसका पता लगने के बाद मामले की सूचना डायल 112 पर दी गई।

पुलिस की मदद के बाद नवजात शिशु के शव को काफी मशक्कत के बाद पानी से बाहर निकाला तो पाया कि वह किसी बच्ची का शव है। जिसको किसी ने पैदा करके जन्म छिपाने के लिए नहर में डाल दिया।

2-3 दिन की है बच्ची
आईएमटी थाना प्रभारी सुशील कुमार ने बताया कि पुलिस ने घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। प्राथमिक जांच के अनुसार बच्ची की उम्र भी करीब 2-3 दिन ही प्रतीत हो रही है। वहीं अज्ञात के खिलाफ धारा 318 के तहत मामला दर्ज किया गया है। जिसके तहत बच्ची को पहचान छिपाने के लिए जन्म लेते ही नहर में फेंक दिया।

पुलिस बच्ची की मां को तलाश करने के लिए प्रयास कर रही है। वहीं बच्ची के शव को रोहतक पीजीआई स्थित शवगृह में रखवाया गया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button