हिसार

डॉ. दीपक नागपाल बने इंडियन डेंटल एसोसिएशन के प्रधान

एंटिक ट्रुथ | हिसार

इंडियन डेंटल एसोसिएशन हिसार शाखा की जनरल बाडी की एक आवश्यक बैठक का आयोजन जिमखाना क्लब में किया गया। बैठक में सर्व सम्मति से इंडियन डेंटल एसोसिएशन हिसार शाखा की वर्ष 2025-2026 की वार्षिक आम सभा का चुनाव सर्व सम्मति से किया गया। 2025-2026 की कार्यकारिणी हेतु डॉ. दीपक नागपाल को हिसार एसोसिएशन का अध्यक्ष, डॉ. अर्चना खटरेजा को प्रेजिडेंट इलेक्ट, डॉ.सचिन मित्तल महा सचिव, डॉ. चारू मित्तल, डॉ. मयंक वरमानी व डॉ.मनीष को उपाध्यक्ष, डॉ. दीप्ति गेरा कोषाध्यक्ष, डॉ.निशा रोहिला संयुक्त सचिव, डॉ मयंक गौड़ सीडीई संयोजक, डॉ.रिंकू मित्तल सीडीई सांस्कृतिक, डॉ. मदन को सीडीई शिविर संयोजक चुना गया। एसोसिएशन कार्यकारिणी सदस्यों में Dr. Sachin Mittal Dr. Deepti Gera Dr. Deepak Nagpalडॉ. वरुण सेधर, डॉ.पंकज सिंघल, डॉ. वीरेंद्र, डॉ. रेशू बंसल, डॉ.मनोज कुकरेजा को शामिल किया गया। बैठक में उपस्थित डॉ. तरुण कालरा पूर्व अध्यक्ष, डॉ. दीपक भूटानी, डॉ उमा, डॉ.पाबल व डॉ.शिवानी आदि उपस्थित रहे।
डॉ. दीपक नागपाल की अध्यक्षता में सभी सदस्यों ने फैसला किया कि इस साल आईडीए एसोसिएशन दंत रोगों की रोकथाम व इस बारे जागरुकता पर अपना ध्यान केंद्रित करेगी। डॉ. दीपक नागपाल ने बताया कि अगले साल के लिए ओरल कैंसर डिटेक्शन कैंप, चैकअप कैंप, तंबाकू से होने वाली बीमारियों से बचाव के लिए जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इसके अलावा साईंटिफिक, स्पोट्र्स व कल्चरल कार्यक्रमों का भी बढ़-चढक़र आयोजन किया जाएगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button