स्मॉल वंडर सैक्टर-15 में मनाया गया अर्थ-डे, जागरुकता रैली निकाली

एंटिक ट्रुथ | हिसार
सैक्टर-15 स्थित स्मॉल वंडर स्कूल में अर्थ-डे पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए जिसके अंतर्गत कक्षा नर्सरी से यू.के.जी. के विद्यार्थियों से पौधारोपण करवाया गया। कक्षा पहली व दूसरी कक्षा के विद्यार्थियों को ‘नेचर विजिट’ करवाया गया। जहां उन्हें पेड़-पौधों से रूबरू करवाकर उनके महत्व को समझाया गया। बच्चों को पार्क में ले जाकर पौधों में पानी डालने व उन्हें ‘सेव ट्री’ के महत्व के बारे में बताया गया। अपने वातावरण को कैसे साफ-सुथरा हरा-भरा रखा जाए इस बारे में बच्चों को बताया गया। कक्षा 3 से 5 के विद्यार्थियों द्वारा रैली का आयोजन किया गया जिसका शुभारंभ तरुणा कुहाड़ ने पौधारोपण करके किया। सैक्टर-15 में बच्चों ने जागरुकता से ओत-प्रोत नारे व स्लोगन के साथ जागरुकता रैली निकाली। बच्चों ने खाली जगहों पर पौधारोपण भी किया। बच्चों ने ‘रिसाइक्लिंग’, ‘रिड्यूसिंग’ व ‘री-यूजिंग’ के संदेश के प्रति आमजन को जागरुक किया। ‘डू नॉट यूज पॉलिथीन’, ‘यूज ऑनली क्लॉथ बैग्स’ के बारे में भी बताया। प्रिंसिपल तरुणा कुहाड़ ने विद्यार्थियों को पेड़ों का महत्व बताते हुए कहा कि अगर पेड़ पौधे नहीं होंगे तो हम पृथ्वी पर जीवन की कल्पना नहीं कर सकते। अगर हम पेड़-पौधे की रक्षा करेंगे तभी वो भी हमें जीवन देंगे।



